• Breaking News

    Sunday, January 15, 2017

    अपर लिप के अनचाहे बालों से परेशान है, इन आसान टिप्स से हटाये।

    अपर लिप यानि लिप्स के ऊपर हेयर आना, यह एक आम बात है। इसे हटाने के लिए लड़कियां ब्यूटी पार्लर का सहारा लेती हैं। लिप हेयर को हटाना थोड़ा दर्दनाक होता है लेकिन इन्हे हटाना भी बहुत जरूरी है। अगर इन्हें न हटाया जाए तो यह चेहरे की खूबसूरती पर असर डालते है। अगर आपको भी अपर लिप करवाते समय बहुत दर्द महसूस होता है तो ब्यूटी पार्लर की जगह आप कुछ घरेलू तरीके भी अपना सकती हैं। इससे आप अनचाहे बालों से छुटकारा भी पा लेंगी और आपको दर्द भी महसूस नहीं होगा।

    1. नींबू और चीनी - दो नींबू के रस को निचौड़ कर उसमें थोड़ा पानी और चीनी मिला लें। इसे पेस्ट को तब तक मिलाएं जब तक कि यह पेस्ट पतला ना हो जाएं। अब तैयार किए गए पेस्ट को अपने होठों के ऊपरी हिस्से पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरा पानी से साफ कर लें।

    2. अंडे की सफेदी - होठों के ऊपरी बालों की ग्रोथ को कम करने के लिए यह एक काफी अच्छा उपाय है।इसे बनाने के लिए एक अंडे की सफेदी में एक चम्मच आटा और थोड़ी चीनी डाल कर मिला लें। अब इस पेस्ट को आधे घंटे तक लगा रहने दें। ऐसा करने से बालों की ग्रोथ बढ़नी कम हो जाएगी।

    3. हल्दी - इसके लिए एक चम्मच हल्दी में थोड़ा सा दूध मिलाकर इसका पतला पेस्ट तैयार कर लें। सूखने तक इसे लगा रहने दें। सूख जाने के बाद इसे रगड़ कर हटा दें।

    4. दही और बेसन - बालों को हटाने के लिए यह काफी अच्छा उपाय है। इस पेस्ट को तैयार करने के लिए एक चम्मच दही में थोड़ा बेसन और एक चुटकी हल्दी मिला लें। इस पेस्ट को सूखने तक लगा रहने दें। सूख जाने के बाद इसे रगड़ कर हटा दें।

    5. गेंहू का चोकर - आटा छानने के बाद जो चोकर बच जाता है वह अपर लिप के बाल हटाने में काफी फायदेमंद होता है। इसके लिए तीन चम्मच गेंहू का चोकर में एक चम्मच गुलाब जल और एक चम्मच दूध मिला लें। इसे चेहरे पर स्क्रब की तरह रगड़े। एक हफ्ते तक रोज इस उपाय को अपनाएं। धीरे-धीरे चेहरे पर से बाल हटने लगेंगे।
    ये है भारतीय महिलाओं की खूबसूरती का राज।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप