• Breaking News

    Monday, January 23, 2017

    गलती से भी इस तरीके से न धोएं अंडरगार्मेंट्स, हो सकता है नुकसान!

    कुछ कपड़ें एेसे होते हैं जिन्हें सभी कपड़ों से अलग धोना चाहिए जैसे कि अंडरगार्मेंट्स। कई लोग इसे बाकी कपड़ों के साथ ही धोते हैं, जोकि सेहत के लिए नुकसानदायिक है। हाल में एक शोध में पाया गया है कि अंडरगार्मेंट में रोज 10 ग्राम गंदगी लग जाती है। एेसे में इन्हें अन्य कपड़ों के साथ धोने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया बाकी कपड़ों में चिपक जाते है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।

    1. बैक्टीरिया - अधिकतर लोग कपड़ों को नार्मल पानी से ही धोते हैं,जिससे अंडरगार्मेंट्स पर मौजूद बैक्टीरिया खत्म नहीं होते। नार्मल पानी के तापमान से बैक्टीरिया मरते नहीं है। एेसे में इन्हें अलग गर्म पानी में धोएं। 

    2. किचन के कपड़े - किचन के कपड़ों को बाकी कपड़ों के साथ धोने से उन पर किटाणु चिपक जाते है, जो सेहत के लिए नुकसानदायिक हो सकता है। इससे कई तरह की बीमारियां हो सकती हैं।

    3. डिटर्जेंट - अंडरगार्मेंट्स को हमेशा सॉफ्ट प्रॉडक्ट के साथ ही धोना चाहिए। अंडरगार्मेंट्स को धोने के लिए अलग डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। 

    4. बच्चों और बूढ़ों के लिए खतरनाक - बच्चों और बूढ़ों के कपड़ों के कभी भी एक साथ न धोएं क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इनपर इंफेक्शन का असर भी जल्दी होता है। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप