• Breaking News

    Monday, January 23, 2017

    नही हो पा रही है गर्भवती, कहीं ये कारण तो नही।

    कई बार पहले बच्चे के बाद फैमिली प्लॉनिंग के चक्कर में दूसरे बच्चे के बीच बहुत फर्क आ जाता है। कई बार अपनी ही गलतियों के कारण दूसरी बार गर्भवती होने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ कारण है जो आपकी इस दिक्कत को और भी बढ़ा सकते हैं। आप इन चीजों का परहेज करके दोबारा फिर गर्भवती हो सकती हैं। 

    • शराब और धूम्र-पान - शराब का सेवन और स्मोकिंग इंसान को अंदर से कमजोर बना देते हैं। इसके अलावा चाय और कॉफी जैसी चीजों का जरूरत से ज्यादा सेवन करने से परहेज करें। ज्यादा मात्रा में लिया गया कैफीन आपके लिए परेशानी पैदा कर सकता है। 
    • तनाव - तनाव या चिंता इंसान की जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी है। तनाव आपके रास्ते में सबसे बड़ी रूकावट बन सकता है। मां बनने के लिए अच्छी सेहत और शरीर दोनों का तंदुरूस्त होना बहुत जरूरी है। अपनी जिंदगी से इसको निकाल फैंके और परिवार के साथ हंसी खुशी समय बिताएं। 
    • थाइराइड - शरीर में हार्मोंन का बैंलेस बिगड़ने से थाइराइज का रोग हो जाता है। आप भी थाइराइड से जूझ रही हैं तो यह आपके मां बनने के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। गर्भवती होने से पहले अपनी ठीक से जांच और इलाज जरूर करवाएं। 
    • बच्चेदानी की परेशानी - कई बार खान-पान में गड़बड़ी या गलत लाइफस्टाइल के कारण भी बच्चेदानी में परेशानी आनी शुरू हो जाती है। इसके लिए जल्दी ही डॉक्टरी जांच करवा जरूरी है। शराब, मीट,ज्यादा चीनी या मीठा खाने से भी इस तरह की समस्या आ सकती है। 
    • मोटापा - भारी शरीर संबंध बनाने में परेशानी का कारण बन सकता है। गर्भवती होने के लिए सबसे पहले अपना मोटापा कम करें। जिससे आगे चलकर आपको परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप