• Breaking News

    Sunday, January 15, 2017

    आ गया है प्यार पाने का समय, इस समय करें परपोज़।

    अगर आप किसी लड़की को प्रपोज करने की सोच रहे हैं तो यह समय बिल्कुल सही है। नवंबर से लेकर फरवरी तक का समय प्रपोज टाइम कहलाता है। माना जाता है कि इस समय अधिकतर लोग अपने पार्टनर को प्रपोज करते हैं। फिल्मों में अक्सर हीरो घुटनों पर बैठकर हाथ में रोज लेकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करते हैं। लेकिन अब प्रपोजल का ये तरीका बदल रहा है। अब डेस्टिनेशन प्रपोजल होने लगे हैं। यह ट्रेंड युवाओं में तेजी से बढ़ रहा है।

    युवाओं के बीच डेस्टि‍नेशन मैरिज की तरह ही डेस्ट‍िनेशन प्रपोजल भी काफी लोकप्रिय हो रहा है। कहा जाता है कि खूबसूरत वादियों या किसी खास लोकेशन पर यदि लड़की को प्रपोज किया जाए तो उसके हां कहने की संभावना ज्यादा होती है। लेकिन इस बात का ख्याल रखें कि जगह लड़की की पसंद की होनी चाहिए। कई युवा अपनी गर्ल फ्रेंड को प्रपोज के लिए ट्रैकिंग, स्कीइंग और एडवेंचर्स जैसे रास्ते अपना रहे हैं। नवंबर से फरवरी में वेलेंटाइन डे के बीच सबसे ज्यादा लोग शादी के लिए प्रपोज करते हैं।
    यहां मनचाही लड़की पाने के लिए व्हेल का दांत लाना पड़ता है। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप