• Breaking News

    Tuesday, January 24, 2017

    शाहरुख को देखने के लिए मची भगदड़ में एक फैन हुई की मौत।

    शाहरुख खान अपनी फिल्म 'रईस' के प्रोमोशन के लिए मुंबई से दिल्ली की ट्रेन यात्रा पर निकले हैं। जिस-जिस स्टेशन पर ट्रेन की स्टॉपेज थी, वहां हज़ारों की संख्या में उनके फैंस पहुंचे। लेकिन वडोदरा स्टेशन पर भीड़ में भगदड़ मचने से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, वो अपने रिश्तेदार को स्टेशन पर छोड़ने आया था।

    अपनी फिल्म रईस के प्रोमोशन के लिए शाहरुख खान मुंबई से दिल्ली ट्रेन के सफर पर निकले रास्ते में पड़ने वाले हर स्टेशन पर उनके फैंस की भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्र थी।गुजरात के वडोदरा स्टेशन पर भी हज़ारों की संख्या में फैंस जमा थे। यहां पर प्लेटफॉर्म नंबर 6 पर उनकी गाड़ी आई। स्टेशन पर आए हज़ारों फैंस शाहरुख को देखना चाहते थे। भीड़ बेकाबू थी  तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद भगदड़ मच गई और फरीद खान पठान नाम के शख्स की मौत हो गई।

    बेहोश फरीद खान को पहले स्टेशन पर ही होश में लाने की कोशिश की लेकिन फरीद खान को होश नहीं आया। फिर जल्दी उन्हें प्लेटफॉर्म से बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया। फरीद खान वडोदरा में समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख थे, फरीद खान की मौत से उनके परिवारजनों में काफी दुःख का माहौल है। फरीद खान अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं।

    फरीद खान की मौत पर शाहरुख ने कहा है कि मैं फरीद खान की मौत से बेहद दुखी हूं। वडोदरा में मौजूद क्रिकेटर इरफान पठान और उनके भाई यूसूफ पठान को मैंने फरीद खान के परिवार की हर मुमकिन मदद करने के लिए कहा है। फरीद खान को दिल की बीमारी थी और उन्हें स्टेशन नहीं आने को कहा गया था लेकिन चूंकि उनके घर वाले इसी ट्रेन से सफर कर रहे थे, इसलिए वो खाना लेकर आए थे।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप