• Breaking News

    Wednesday, March 15, 2017

    Airtel ने पेश किया सरप्राइज ऑफर, इन ग्राहकों को मिलेगा 30GB 4G डाटा।

    देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने यूजर्स के लिए सरप्राइज प्लान पेश किया है। इसके तहत यूजर्स को 4जी डाटा दिया जाएगा। कंपनी के सीईओ ने कहा कि 13 मार्च से पोस्टपेड यूजर्स को सरप्राइज ऑफर मिलना शुरू हो गया है। 

    इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट्स के मुताबिक, My Airtel App के जरिए यूजर्स को 30 जीबी 4जी डाटा दिया जा रहा है। अगर आप एयरटेल पोस्टपेड यूजर हैं, तो My Airtel App पर जाएं और सबसे ऊपर दिए गए बैन में Claim Now पर टैप करें। यहां से फ्री डाटा को क्रेडिट किया जा सकता है। एयरटेल के तरफ से पोस्टपेड ग्राहकों को भेजे गए ई-मेल में लिखा गया है, 'हमारा सेलिब्रेशन हमारे ग्राहकों के बिना अधूरा है। पोस्टपेड ग्राहकों को एयरटेल पर विश्वास करने और हमारे साथ बने रहने के लिए उनका शुक्रिया। आप लोग एयरटेल के सफर के हमराही हैं। 

    आपको बता दें कि कई यूजर्स को My Airtel App के जरिए मैसेज मिलने शुरू हुए हैं, जिसमें तीन महीने के लिए 30 जीबी 4जी डाटा के बारे में बताया गया है। यूजर्स को हर महीने 10 जीबी डाटा दिया जाएगा। एयरटेल ने इससे पहले 345 रुपये का प्लान लॉन्च किया था, जिसके तहत ग्राहकों को 1 जीबी 4जी डाटा प्रतिदिन दिया जाएगा। साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स भी दी जाएंगी। इसमें यूजर्स 500 एमबी डाटा दिन में और 500 एमबी डाटा रात में इस्तेमाल कर पाएंगे।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप