• Breaking News

    Tuesday, March 14, 2017

    इस चीजों को अपनाकर हटाएं आंखों के नीचे की झुर्रियां

    बढ़ती उम्र के साथ-साथ आंखों के नीचे बारीक लकीरें आना शुरू हो जाती हैं। आंखों के नीचे की झुर्रियों से खूबसूरत चेहरा भी फीका लगने लगता है। यदि आप इनकी शुरूआत में ही इन पर पूरा ध्यान देंगी तो ये जल्द ही खत्म हो जाती हैं। बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनें। भरपूर नींद लें और दिन में 10 से 12 गिलास पानी के पीएं। आप इन टिप्स को अपनाकर भी इस परेशानी से निजात पा सकते हैं।

    1. अनानास का रस
    अनानास रस में विटामिन सी और एंटीऑक्सिडेंट बड़ी मात्रा में पाए जाते हैं। यह आसानी से आंखों के नीचे पड़ने वाली झुर्रियों को खत्म करता है| अनानास के रस आपकी त्वचा को जवान बनाने में मदद करता है। इसके रस को आंखों के आस-पास कुछ देर तक लगाए और फिर धो लें। 
    2. रोज़मेरी तेल
    झुर्रियों की जगह पर रोज़मेरी तेल की कुछ बूंदें लगाएं और ऊपर की दिशा में मालिश करें। 15 मिनट के बाद धो लें। यह तेल आंखों के नीचे की झुर्रियों को कम करने में मदद करता है। 
    3. खीरा
    त्वचा में नमी की कमी होने पर कभी-कभी आंखों के नीचे झुर्रियां हो जाती है। इन्हें ठीक करने के लिए खीरे का रस निकाल कर आंखों के आस-पास लगाएं। इससे त्वचा की नमी बनी रहेगी और झुर्रियां ठीक हो जाएंगी। आप चाहे तो रस की जगह खीरे के टुकड़े भी आंखों पर 10 मिनट के लिए रख सकते हैं।
    4.गर्म दूध और ब्राउन शुगर 
    दूध को गर्म करके इसमें शक्कर मिक्स करें। फिर इसे ठंडा करके चेहरे पर लगाएं और आंखों के नीचे मालिश करें। इससे न सिर्फ चेहरे की गंधगी साफ होती है बल्कि काले घेरे भी धीरे-धीरे खत्म हो जाते है। इससे आपकी त्वचा चमकदार बनती है। महीन रेखाओं से छुटकारा पाने के लिए इसे दो बार दोहराएं।
    5. नारियल तेल 
    नारियल के तेल की कुछ बूंदें लेकर धीरे से आंखों के आसपास मालिश करें। आंख के नीचे नारियल के तेल के नियमित उपयोग से त्वचा की बनावट में सुधार होता है और आंखों के नीचे पड़ने वाले घेरों को रोकने में मदद मिलती है| आप नारियल के तेल में जैतून के तेल की कुछ बूंदों को मिलाकर भी अपनी त्वचा की मालिश कर सकते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप