![]() |
| 10 Honeymoon tips |
1. हनीमून के लिए जिस स्थान पर जाना हो वहां के होटल में अग्रिम बुकिंग करवा लेनी चाहिए। स्थान का चुनाव करते समय यह भी ध्यान रखना चाहिए कि वह स्थान परिचित हो।
2. हनीमून पर जाते समय अपने साथ अधिक सामान नहीं ले जाना चाहिए। कई जगह कुली न मिलने पर सामान स्वयं उठाना पड़ सकता है। केवल जरूरी सामान-कुछ कपड़े, मेकअप का सामान, कैमरा आदि लेकर जाना ही अच्छा होता है।
3.अधिक नकदी, गहने, कीमती वस्तुओं को लेकर जाने से बचना चाहिए। बैंक हर स्थान पर होते हैं इसलिए ए.टी.एम. कार्ड और क्रैडिट कार्ड आदि ही लेकर जाना चाहिए।
4. हनीमून स्थल पर पहुंच कर अपने सकुशल पहुंचने की सूचना घर वालों को अवश्य ही दे दें। इससे घरवालों की चिंता हट जाती है।
5. हनीमून ब्रेफिक्री एवं आनंद का सफर होता है। एकांत मिलन का सुख, एक-दूसरे को समझने का अवसर उन्मुक्त वाचालता, प्रगाढ़ प्रेम आदि को प्रदान करने वाला हनीमून होता है। एक-दूसरे का मूड खराब न करें। आपसी सहमति से सभी काम करें।
6. पीरियड (मासिक) के दिनों का ध्यान रख कर ही हनीमून के कार्यक्रम को बनाना चाहिए। हनीमून स्थल पर पहुंचते ही मासिक हो जाने की स्थिति में हनीमून का सारा मजा किरकिरा हो जाता है। प्रेम मिलन में कोई बहाना या आनाकानी न करें। चरम सुख की प्राप्ति करें। एक-दूसरे में पूरी तरह डूब कर प्रेम का आनंद लेना चाहिए।
7. हनीमून सिर्फ मौज-मस्ती का ही नाम नहीं होता। इसी बीच एक-दूसरे की पसंद, रहन-सहन के तरीके को समझ कर आपसी समझदारी भी बढ़ानी चाहिए। कुछ समय के लिए सब कुछ भूल कर एक-दूसरे को वक्त दिया जाना चाहिए।
8. ये पति-पत्नी जो चंद दिन पहले अजनबी थे, हनीमून के समय मानसिक और शारीरिक तौर पर एक-दूसरे को अच्छी तरह समझ लेते हैं। किसमें क्या कमियां हैं? कैसी क्या आदतें हैं? घर-परिवार का क्या माहौल है? परिवार के सदस्यों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए। इन सभी बातों की जानकारियां पति-पत्नी को एक साथ बैठक कर समान रूप से जान लेनी चाहिएं।
9. हनीमून पर खरीदारी करते समय प्रियजनों के लिए छोटे-छोटे उपहार अवश्य खरीदने चाहिएं। संतुलित बजट में यादगार के रूप में अपने लिए भी ‘हनीमून उपहार’ खरीद लेना चाहिए।
10. वास्तव में हनीमून एक ऐसी यात्रा है जो प्रियतम को प्रियतमा से और प्रियतमा को प्रियतम से एकाकार करके उसकी सांसों की सुगंध तले बैठ कर भावी जीवन को सुखमय बनाने की नींव डालती है।
- महिलाओं में कामुकता बढ़ानी है तो रोजाना खिलाये सेब।




No comments:
Post a Comment