![]() |
| rajnikant-ne-kaha-iswar-ne-chaha-toh-politics-me-jaunga |
रजनीकांत ने चेन्नई में अपने प्रशंसकों से कहा
‘ईश्वर ही इस बात का फैसला करते हैं कि हम जिंदगी में क्या करेंगे। फिलहाल वह चाहते हैं कि मैं एक अभिनेता रहूं और मैं अपनी जिम्मेदारी निभा रहा हूं। अगर ईश्वर ने चाहा तो भविष्य में मैं राजनीति में प्रवेश करूंगा। अगर मैं राजनीति में गया तो मैं बेहद ईमानदारी से काम करूंगा और पैसे कमाने के लिए राजनीति में आने वालों का साथ नहीं दूंगा।’
जयललिता के खिलाफ किया था प्रचार
उल्लेखनीय है कि 1996 में तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान रजनीकांत ने जयललिता और उनकी राजनीति की निंदा की थी। माना जाता है कि उनकी टिप्पणियों के कारण जयललिता की बुरी तरह हार हुई थी।
रजनीकांत ने सिगरेट और शराब से दूर रहने की अपील की
उन्होंने कहा, "अपने परिवार और बच्चों का ध्यान रखें। सिगरेट और शराब के सेवन से अपनी जिंदगी बर्बाद न करें। इससे आपकी सेहत ही प्रभावित नहीं होती, बल्कि आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी प्रभावित होती है। मैं खुद भी इससे बुरी तरह प्रभावित हो चुका हैं। इसलिए मेरी सलाह को गंभीरता से लें। "
- प्रियंका चोपड़ा विदेश में बिकिनी में कर रही है मस्ती, फोटोज हुई वायरल।



No comments:
Post a Comment