![]() |
| 19-may-ka-rashifal |
आपका दिन मित्रों और सामाजिक कार्यों के पीछे भागदौड़ में बीतेगा। धन भी खर्च करना पड़ेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। प्रवास और पर्यटन होगा।
2. वृष (Taurus)
आज का दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। विशेषकर व्यवसाय करनेवालों के लिए आज का दिन बहुत लाभदायी रहेगा। व्यवसाय में पदोन्नती का भी योग है।
3. मिथुन(Gemini)
आपका दिन प्रतिकूलता लेकर आएगा, ऐसा गणेशजी कहते हैं। मानसिकरूप से व्यग्रता और शारीरिक रूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य करने का उत्साह नहीं रहेगा।
4. कर्क (Cancer)
वैचारिक रूप से नकारात्मकता छाई रहने से आज दिनभर शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता बनी रहेगी। इसलिए नकारात्मकता से दूर रहने की चेतावनी गणेशजी देते हैं।
5. सिंह (Leo)
आज पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाने से दांपत्यजीवन में कलेश हो सकता है ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप दोनों में से किसी का स्वास्थ्य न बिगडे़ इसका भी ध्यान रखें।
6. कन्या (Virgo)
व्यवसायिक क्षेत्र में आज यश प्राप्त होने की संभावनाएं अधिक हैं। सहकर्मचारियों का सहकार प्राप्त होगा। पारिवारिक वातावरण में सुख का अनुभव होगा।
7. तुला (Libra)
वैचारिक रूप से विशालता और वाणी की मधुरता अन्य लोगों को प्रभावित करेगी और इससे अन्य व्यक्तियों के साथ संबंधों में मेल बना रहेगा। चर्चा-विचार में भी आप प्रभाव जमा सकेंगे।
8. वृश्चिक (Scorpio)
स्नेहीजनों के साथ संबंधों में सावधानी बरतनी होगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थता के कारण व्यग्रता बनी रहेगी। माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
9. धनु (Sagittarius)
प्रतिस्पर्धी आज परास्त होंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नए कार्य का शुभारंभ करने के लिए समय अनुकूल है।
10. मकर (Capricorn)
आज का दिन मिश्र फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवारजनों के साथ गलतफहमी या मनमुटाव के प्रसंग बनने से मन में ग्लानि छाई रहेगी। निरर्थक खर्च होगा।
11. कुंभ (Aquarius)
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। परिवार का वातावरण आनंद से भरा रहेगा। मित्रों और परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा।
12. मीन (Pisces)
कोर्ट-कचहरी अथवा संपत्ति की झंझट में आज न पड़ने की गणेशजी की सलाह हैं। आज सभी कार्यों में मन की एकाग्रता से फायदा होगा। स्वास्थ्य संभालिएगा।
- क्या आप जानते है, सर्प और कलश मकान की नींव में क्यों गाड़ा जाता है?

No comments:
Post a Comment