• Breaking News

    Friday, May 19, 2017

    जब साथी से हो जाये झगड़ा तो ध्यान रहें इन बातों का।

    jb-partner-se-ho-jaye-jhagda-to-dhyan-rahe-in-bato-ka
    jb-partner-se-ho-jaye-jhagda-to-dhyan-rahe-in-bato-ka
     गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड हो चाहे शादीशुदा जोड़ा, जीवन में छोटे मोटे लड़ाई झगड़े होते ही रहते हैं। परन्तु कभी-कभी यें झगड़े ज्यादा बढ़ जाते  है जिसका पता ही नहीं चलता इसलिए चाहें वो लड़का हो चाहें लड़की दोनों को एक बात का विशेष ध्यान देना चाहिए कि आपसी झगड़ा होने पर किसी बाहर वाले को इस बात की संकेत भी न दें और अपनी वाणी का प्रयोग भी सोचसमझ कर करें । हम आपको बताते है झगड़ा हो जाएं तो किन बातों का ध्यान रखना चाहिए ।

    1. मन को न पहुंचाए चोट
    आपस के लड़ाई झगड़े में किसी को भी कुछ एेसा न कह दें जिससे आपके पार्टनर के मन को ठेस पहुंचे और मुंह से निकले शब्द कभी भी वापिस नहीं जाते इसलिए कुछ भी बोलने से पहले सोच समझ कर शब्दों का प्रयोग करें ।

    2. क्रोध पर रखें काबू
    पति-पत्नी की लड़ाई होने पर अपने क्रोध पर काबू रखें नहीं तो क्रोध में आकर आप एक दूसरे को कुछ एेसा कह देंगे जिससे आपके रिश्ते में खटास पैदा हो जाएगी ।

    3. वाणी पर रखें कंट्रोल
    पति-पत्नी के बीच अगर किसी बात को लेकर लड़ाई हो जाती हैं तो अपनी वाणी पर पूरा कंट्रोल रखें और किसी को एेसे शब्द न कह दें जिससे आपको बाद में पछताना पड़े और रिश्ता जुड़ने की बजाय टूटने की स्थिति पर पहुंच जाएं ।

    4. अपने विचारों को प्रकट करने का सही ढंग
    अगर आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हो भी जाता हैं तो बात को सुलझाएं और अपने विचारों को सही ढंग से एक दूसरे के सामने रखें ताकि बात उलझने की बजाय सुलझ जाए ।

    5. तीसरे को न करें शामिल
    पति-पत्नी अपनी आपस की लड़ाई में किसी तीसरे व्यक्ति को शामिल न करें और न ही अपने झगड़े का किसी के सामने खुलेआम जिकर करें और हो सकें तो अपने झगड़े को आपस में बैठकर सुलझाएं ।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप