• Breaking News

    Saturday, May 20, 2017

    कैसा होगा आज का दिन (राशिफल - 20 मई, शनिवार)

    20-may-ka-rashifal
    20-may-ka-rashifal
    1. मेष (Aries)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज आपका मित्र समूह के साथ आनंद-प्रमोद करने का दिन है। मित्रों से उपहार मिलेंगे तथा आपका भी पैसा मित्रों के पीछे खर्च होगा।

    2. वृष (Taurus)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन नौकरी करने वालों के लिए शुभ है। नए कार्य का आयोजन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। उच्चाधिकारियों की कृपादृष्टि आप पर रहेगी।

    3. मिथुन(Gemini)    
    किसी भी नये कार्य का प्रारंभ करने के लिए दिन अनुकूल नहीं है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शरीर में थकान और आलस्य रहने से कार्य करने में उत्साह नहीं होगा।

    4. कर्क (Cancer) 
    गणेशजी कहते हैं कि प्रत्येक विषय में आज सावधानीपूर्वक व्यवहार करना पड़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वाद-विवाद न करिएगा। आध्यात्मिकता लाभदायी होगी।

    5. सिंह (Leo)  
    वैवाहिक जीवन में आपस में तकरार होने से पति-पत्नी के बीच में तनाव होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। अपने भागीदार तथा व्यापारियों के साथ धीरज से काम लेना।

    6. कन्या (Virgo)  
    आज के दिन आप स्फूर्ति तथा स्वस्थता का अनुभव करेंगे। घर में भी तथा नौकरी के स्थल में भी वातावरण आनंददायी रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।

    7. तुला (Libra)  
    आपका दिन मध्यम फलदायी होगा। संतानों की चिंता आपको सताएगी। विद्या-अभ्यास में बाधाएं आएंगी। वाद-विवाद या बौद्धिक चर्चा से दूर रहिएगा। प्रवास टालिएगा।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    आज शांत चित्त से दिन बिताने की गणेशजी आपको सलाह देते हैं। चिंतातुर मन तथा अस्वस्थ शरीर आपको व्यग्र रखेगा। सम्बंधियो के साथ मनमुटाव हो सकता है।

    9. धनु (Sagittarius)  
    नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। भाई-बंधुओं से मेल-जोल में वृद्धि होगी तथा परिवारजनों के साथ प्रवास का आयोजन हो सकता है। आरोग्य अच्छा रहेगा।

    10. मकर (Capricorn)  
    आज के दिन परिवारजनों के साथ कलह के प्रसंग न हों इसका ध्यान रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। शेयर-सट्टे में पूंजी-निवेश करने का आयोजन आप कर पाएंगे।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    आज का दिन शुभ फलदायी है ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक तथा मानसिकरूप से आप प्रसन्न रहेंगे। भौतिक तथा आध्यात्मिक दृष्टि से आपको अच्छा अनुभव हो सकता है।

    12. मीन (Pisces)
    लोभ या लालच में न फंसने की गणेशजी सलाह देते हैं। आर्थिक विषय में बहुत सावधानी बरतिएगा। पूंजी-निवेश अथवा सही, मुहर करने से पहले ध्यान रखिएगा।

    क्या आप जानते है, सर्प और कलश मकान की नींव में क्यों गाड़ा जाता है?

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप