• Breaking News

    Monday, May 22, 2017

    देश और दुनिया का इतिहास ( 22 मई )

    22-may-ki-desh-aur-duniya-ki-history
    हमारे देश का इतिहास बहुत बड़ा है, और इसको जानने में हम आपकी मदद करेंगे। देश और दुनिया में 22 मई को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

    22 मई को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

    1545- सूर वंश के पहले सम्राट शेर शाह सूरी का निधन 1545 में आज ही के दिन हुआ था। सूरी ने 1540-1556 तक उत्तर भारत पर शासन कर सूर साम्राज्य की स्थापना की।

    1987- दिल दिहलाने वाले हाशिमपुरा हत्याकांड साल 1987 में आज के दिन हुआ था इसमें उत्तर प्रदेश के 19 जवानों पर हत्याकांड का मुकदमा चला था।

    1859-स्कॉटिश लेखक और भौतिकशास्त्री सर ऑर्थर कोनन डॉयल का जन्म 1859 में आज के दिन हुआ था. सर ऑर्थर कोनन डॉयल अपने फिक्शन किरदारों के लिए जाने जाते हैं. उनकी सबसे ज्यादा पंसद की जाने वाली किताब शेरलॉक होम्स है।

    1960- आज ही के दिन सदर्न चिली में 9.5 तीव्रता का भूकंप आया था. ये अब तक का आया सबसे ज्यादा तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया था।

    1961-ऩ्यू साउथ वेल्स में भी आज ही के दिन भूकंप आया था।

    1971- साल 1971 में आज ही के दिन अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन एक सप्ताह की यात्रा पर सोवियत संघ की राजधानी मॉस्को पहुंचे।

    22 मई को जन्मे व्यक्ति

    1959 - महबूबा मुफ़्ती जम्मू और कश्मीर की मुख्यमंत्री।
    1925 - मदन लाल मधु - हिंदी और रूसी साहित्‍य के आधुनिक सेतु निर्माताओं में से एक।
    1774 - राजा राममोहन राय - धार्मिक और सामाजिक विकास के क्षेत्र में राजा राममोहन राय का नाम सबसे अग्रणी है।
    22 मई को हुए निधन
    2011 - गोविन्द चन्द्र पाण्डे - 20वीं सदी के जानेमाने चिंतक, इतिहासवेत्ता, संस्कृतज्ञ तथा सौंदर्यशास्त्री थे।
    1991 - श्रीपाद अमृत डांगे - भारत के प्रारम्भिक कम्युनिस्ट नेताओं में से एक।
    1545 - शेरशाह सूरी - भारत में 'सूर साम्राज्य' का संस्थापक और महान योद्धा।

    22 मई के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव

    विश्व जैव विविधता दिवस

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप