![]() |
| फिल्म ‘दंगल’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई का सिलसिला जारी है। यह दूसरी भारतीय फिल्म है जिसने विश्व स्तर पर 1500 करोड के आंकडे को पार करने में सफल हुई है। |
भारत में लाइफ टाइम कलेक्शन 387 करोड करने वाली आमिर खान निर्मित और अभिनीत नितेश तिवारी निर्देशित ‘दंगल’ इस मामले में अव्वल रही है कि उसने अकेले चीन में 731.36 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।
ताइवान में दंगल ने 25.78 करोड का कारोबार किया। कुल मिलाकर चाइना में फिल्म ने 744.50 करोड रुपये अपनी झोली में डाले हैं। वहीं भारत और चीन को छोडकर शेष विश्व में दंगल ने 371 करोड का कारोबार करने में सफल रही है। इस तरह से फिल्म ने वैश्विक स्तर पर 1501.64 करोड रुपए का कारोबार करने में सफल रही ।



No comments:
Post a Comment