• Breaking News

    Thursday, May 25, 2017

    कैसा होगा आज का दिन (राशिफल - 25 मई, गुरुवार)

    25-may-ka-rashifal
    1. मेष (Aries)  
    परिजनों के साथ मनदुःख के प्रसंग भी बन सकते है। खान-पान में संयम रखिएगा। बातचीत करते समय किसी के साथ उग्रतापूर्ण भाषा का प्रयोग न हो जाए इसके लिए जिह्वा पर संयम रखिएगा।

    2. वृष (Taurus)  
    धार्मिक कार्यो के पीछे खर्च हो सकता है। स्वजनों से वियोग होगा। परंतु मध्याहन के बाद कुछ अनुकूलता रह सकती है। कार्य करने से उत्साह में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक लाभ होगा।

    3. मिथुन(Gemini)    
    आज आपको मित्रों से लाभ होगा। नए मित्र बन सकते हैं, जो कि भविष्य में आपको लाभदायी सिद्ध हो सकते हैं। अपेक्षा से अधिक धनलाभ होगा। प्रवास या पर्यटन का आयोजन हो सकता है। सरकारी कार्यों में लाभ होगा।

    4. कर्क (Cancer) 
    गणेशजी कहते हैं कि आप आज दिन के प्रारंभ में शारीरिक तथा मानसिकरूप से व्याकुलता और अस्वस्थता का अनुभव करेंगे। व्यावसायिक स्थल पर उच्चअधिकारीयों के साथ आवश्यक चर्चाएं होंगी।

    5. सिंह (Leo)  
    परिवार तथा व्यावसायिक क्षेत्र में आजका दिन अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते है। क्योंकि दोनो स्थलों पर आवश्यक विषयों पर चर्चाएं होंगी। कार्य का बोझ बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ शिथिलता रहेगी। तथा मध्याहन के बाद स्वास्थ्य में सुधार होगा।

    6. कन्या (Virgo)  
    आमन गहन चिंतनशक्ति तथा रहस्यमय विद्याओं के प्रति आकर्षित होगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज सोच-समझकर बोलिएगा, जिससे किसीके साथ विवाद या मनदुःख न हो। स्वास्थ्य में कुछ अस्वस्थता बनी रहेगी।

    7. तुला (Libra)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज आप सामाजिक तथा बाह्य क्षेत्रों में प्रशंसा प्राप्त कर सकेंगे। प्रियपात्र मिलने से आपका मन पुलकित होगा। दांपत्यजीवन में सुख और संतोष का अनुभव होगा।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    अधिक लोगों के साथ आज मिलने के कारण विचारों का आदान-प्रदान कर सकते हैं। घर और दांपत्यजीवन में आनंद छाया रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आप के कार्य की प्रशंसा होगी। प्रियपात्र के साथ प्रेम का सुखद अनुभव होगा। वाहनसुख मिलेगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आज प्रातःकाल में आप शारीरिक तथा मानसिकरूप से शिथिलता का अनुभव करेंगे। कार्य के लिए कुछ अधिक ही भागदौड़ मची रहेगी तथा परिश्रम की तुलना में प्राप्ति अल्प होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

    10. मकर (Capricorn)  
    अधिक भावनाशील, संवेदनशील न बनने के लिए आज आपको गणेशजी सलाह देते है। जलाशय, जमीन-जायदाद के दस्तावेज आदि से आज दूर रहिएगा। कुछ मानसिक अस्वस्थता रहेगी, इसलिए स्वास्थ्य संभालिएगा और साथ में जिद्दी व्यवहार टालिएगा।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    आज आपको नए कार्य करने की प्रेरणा अवश्य मिलेगी, परंतु विचारों में शीघ्र परिवर्तन आने के कारण महत्वपूर्ण कार्यों में अंतिम निर्णय न ले ऐसी भी सलाह गणेशजी देते हैं। लेखनकार्य के लिए दिन अच्छा है। परंतु मध्याहन के बाद या संध्याकाल में परिस्थिति में बदलाव आएगा।

    12. मीन (Pisces)
    आज धन का खर्च अधिक हो जाने से आपका मन व्यग्र रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। मनमुटाव व तनाव के प्रसंग न बने इसका ध्यान रखते हुए आप अपनी वाणी पर संयम रखिएगा। आर्थिक विषयों में भी संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं।

    शरीर के इन अंगो पर छिपकली गिरना, आपके लिए हो सकता है फायदेमंद। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप