• Breaking News

    Thursday, May 25, 2017

    देश और दुनिया में 25 मई को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

    हमारे देश का इतिहास बहुत बड़ा है, और इसको जानने में हम आपकी मदद करेंगे। देश और दुनिया में 25 मई को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

    1961 - अमरीका के राष्ट्रपति जॉन एफ़ केनेडी ने अंतरिक्ष अभियान की शुरुआत के लिए लाखों डॉलर की राशि की घोषणा की थी।

    1963 - अफ़्रीकी इतिहास में पहली बार 25 मई 1963 को 32 अफ़्रीकी देशों ने एक संगठन बनाया जिसका मक़सद था अफ़्रीकी देशों को एकजुट करना।

    1985 - बांग्‍लादेश में आए तूफान में 10 हजार लोग मारे गए थे।

    1995 - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।

    2008 - अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के द्वारा भेजा गया एक रोबोट मंगल ग्रह पर आज ही के दिन पहुंचा था।

    2003 - चिली ने पहली बार विश्व कप टेनिस ख़िताब जीता।

    2007 - श्रीलंका की सरकार ने तमिल शरणार्थियों की नागरिकता पर सैद्धांतिक अनुमति दी।

    2011 - में अमेरिका के मशहूर शो ओपरा विन्‍फ्रे ने 25 साल पूरे होने के बाद आज ही के दिन अलविदा कह दिया।  इस हिट शो का नाम प्रोग्राम की एंकर ओपरा विन्‍फ्रे के नाम पर रखा गया था।

    25 मई को जन्मे व्यक्ति - 
    1831 - दाग़ देहलवी - प्रसिद्ध उर्दू शायर।

    1886- रास बिहारी बोस- प्रख्यात वकील और शिक्षाविद

    25 मई को हुए निधन - 
    2005- सुनील दत्त - हिन्दी फ़िल्म अभिनेता एवं राजनीतिज्ञ

    2010- तपन चट्टोपाध्यय, बांग्ला अभिनेता

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप