शारीरिक और मानसिक रूप से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। परंतु मध्याह्न के बाद की स्थिति विपरीत होने की संभावना है। धन का खर्च अधिक होगा और अपयश प्राप्त होने का योग है।
2. वृष (Taurus)
पढने-लिखने में विद्यार्थियों का मन नहीं लगेगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन प्रफुल्लित रहेगा। फिर भी नए कार्य का प्रारंभ न करने का साहस आज न कीजिएगा। प्रतिस्पर्धियों पर आप विजयी बनेंगे।
3. मिथुन(Gemini)
भावनाओं के प्रवाह में आप न बह जाएं इसके लिए गणेशजी आपको चेतावनी देते हैं। छोटे प्रवास या पर्यटन की संभावना है। आज के दिन आपका स्वास्थय अच्छा रहेगा और मन भी प्रफुल्लित रहेगा।
4. कर्क (Cancer)
आज किसी भी प्रकार का निर्णय लेने की स्थिति में आप नहीं रहेंगे इसलिए आवश्यक निर्णय आज न लेने की गणेशजी सलाह देते हैं। पारिवारिक कार्यों के पीछे धन का खर्च होगा। वाणी पर संयम रखिएगा। गलतफहमियों को दूर कर दीजिएगा।
5. सिंह (Leo)
दिन मध्यम फलदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज परिस्थिति अनुकूल रहेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से सुख शांति रहेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में भी वातावरण अनुकूल रहेगा। परंतु मध्याहन के बाद आपके मन की स्थिति दुविधापूर्ण रहेगी।
6. कन्या (Virgo)
व्यवसाय में उच्च अधिकारियों की ओर से आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक आयोजन निष्ठापूर्वक संपन्न कर सकेंगे। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। मानसिकरुप से शांति का अनुभव होगा। संतानों की ओर से सुख मिलेगा।
- घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान।
7. तुला (Libra)
धन लाभ की भी संभावना है। व्यवसाय में पदोन्नति के योग हैं। आप का प्रत्येक कार्य सफल होने के साथ-साथ पूर्ण भी होगा। माता से सम्बंध अच्छा रहेगा। मान-सन्मान प्राप्त होगा। गृहस्थजीवन आनंदपूर्ण रहेगा।
8. वृश्चिक (Scorpio)
आर्थिक रूप से तंगी का अनुभव करेंगे। परंतु मध्याह्न के बाद आप शारीरिक और मानसिक स्वस्थता से प्रफुल्लित हो जाएंगे। आकस्मिक धनप्राप्ति का योग है। व्यवसायियों को कारोबार में लाभ होगा। मित्रों और स्नेहीजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। प्रवास का योग है।
9. धनु (Sagittarius)
आज के दिन परिवारजनों के साथ आनंदपूर्वक प्रवास या पर्यटन का आनंद मनाएंगे, परंतु मध्याह्न के बाद आपका मन व्यग्रता का अनुभव करेगा। अधिक खर्च होने से धन की तंगी रहेगी। सरकारी कार्यों में विघ्न आएंगे।
10. मकर (Capricorn)
गणेशजी के आशीर्वाद से आपका आज का दिन सुख-शांतिपूर्वक बीतेगा। पारिवारिक जीवन में भी आनंद छा जाएगा। शारीरिक और मानसिक स्वस्थता प्राप्त होगी। आमोद-प्रमोद के साथ वाहनसुख प्राप्त होगा।
11. कुंभ (Aquarius)
लक्ष्मीजी की कृपा आप पर रहेगी। बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंद में बीतेगा। प्रवास पर जा सकते हैं। पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा। दांपत्यजीवन में आनंद प्राप्त होगा। संतान के समाचार मिलेगें।
12. मीन (Pisces)
किसी भी व्यक्ति के साथ अनावश्यक वाद-विवाद न किजीएगा। नए कार्य का प्रारंभ न करिएगा। परंतु मध्याह्न के बाद स्थिति में आकस्मिक सुधार दिखेगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थता का अनुभव करेंगे।
- पूजा घर में कभी न करें ये 5 गलतियां।

No comments:
Post a Comment