![]() |
| शादी के मेकअप में सबसे ज्यादा मुख्य मेकअप आंखों का मेकअप होता है। |
Tuesday, May 30, 2017
ब्यूटी टिप्स
शादीयों के सीजन में हर कोई एक दूसरे से ज्यादा सुंन्दर और आर्कषक दिखने की होड़ में लगा रहता है और इसके लिये लोग बहुत तरह के मेकअप करते है फिर चाहे मौका शादी का हो या पार्टी का। अक्सर देखा गया है कि कई लड़कियां नॉर्मल से ज्यादा ही अचछी लगती है लेकिन शादी के दिन उनका मेकअप बहुत ही खराब ढंग से कर दिया जाता है जिससे वह बेकार दिखने लगती है। किसी भी लडक़ी के लिए शादी का दिन उसकी जिन्दगी का सबसे खास और अच्छा दिन होता है, वो चाहती है कि उस दिन वह सबसे सुंदर दिखाई दे।
शादी के मेकअप में सबसे ज्यादा मुख्य मेकअप आंखों का मेकअप होता है। पूरा मेकअप कितना भी अच्छा कर दिया जाएं लेकिन आंखों का मेकअप परफेक्ट न हों, तो बहुत बुरा लगता है। शादी के दिन तैयार होने से पहले ही सारी बातें अपनी पार्लर वाली से साफ़ कर लें। शादी के दिन आंखों के मेकअप के लिए खास टिप्स-
1. कंसीलर लगाएं:- आंखों के मेकअप की शुरूआत कंसीलर से की जानी चाहिए। सबसे
पहले कंसीलर को उचित मात्रा में आंखों की ऊपरी आईलिड पर लगाएं। इससे आंखों
की ऊपरी त्वचा पर चमक आएगी।
2. आईशैडो एप्लाई करें:- कंसीलर लगाने के बाद हल्के हाथों से आईशैडो को लगाएं जो कि आपकी पहनी हुई ड्रेस के साथ मैंच करता हो। आप डार्क शैडो लगाना चाहती है या लाइट, यह आप पर निर्भर करता है।
3. लाइनर लगाएं:-
आईशैडो के बाद लाइनर लगाएं। लाइनर का डार्क शेड का उपयोग करें ताकि आपकी आंखों
की खूबसूरती निखरकर सामने आएं। इसे काजल से भी कर सकते हैं लेकिन काजल
फैलने वाला नहीं होना चाहिए। नहीं तो पूरा मेकअप ख़राब हो सकता है !
4.
मस्कारा लगाएं:- आंखों का पूरा मेकअप हो जाने के बाद ही मस्कारा लगाना
चाहिए। सारे मेकअप प्रोडक्ट वॉटरप्रूफ होने चाहिए। पलकें कम हों तो आईलैशेश
का उपयोग कर सकती हैं। मस्कारा के तीन कोट्स लगाने चाहिए। और ये सब करते ही आपकी आँखे हो जाएंगी सबसे खूबसूरत !






No comments:
Post a Comment