• Breaking News

    Sunday, May 21, 2017

    आलिया भट्ट के ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, क्या आपने ट्राय किये।

    aaliya-bhatt-ke-trendi-hair-style-jarur-try-kare
    गर्मियों के मौसम में लंबे बालों को संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। लंबे बाल होने से पसीना अधिक आता है और गर्मी लगती है। ऐसे में एक बढ़िया हेयरस्टाइल किया जा सकता है। हेयरस्टाइल की बात करें तो बॉलीवुड एक्ट्रैस आलिया भट्ट से सीखें। वह हमेशा अपने ट्रैंडी हेयरस्टाइल की वजह से काफी फेमस रहती है। बालों का बन बनाना या हाई पोनी करने से लेकर और भी कई हेयरस्टाइल हैं जिसे आप भी एक बार जरूर ट्राई करें।

    पफ स्टाइल
    इस तस्वीर में आलिया ने खुले बालों के साथ पफ किया है जो काफी स्टाइलिश लुक दे रहा है।

    चोटी
    यह हेयरस्टाइल देखने में काफी मुश्किल है लेकिन इसे बनाना बहुत आसान है। आलिया के इस हेयरस्टाइल को ट्राई करके गर्मी के मौसम में परेशानी नहीं होगी। कॉलेज जाने वाली लड़कियों पर यह स्टाइल काफी बढ़िया लगता है।

    त्वचा को निखारने के लिए कॉफी है बहुत लाभदायक। 

    हार्ट शेप
    बालों को पीछे की तरफ हार्ट शेप बनाया गया है और बाकी बाल खुले छोड़ दिए गए हैं।

    मैसी बन
    मैसी हेयरस्टाइल आजकल काफी ट्रैंड में है। इस तस्वीर में आलिया ने मैसी हेटयर बन बनाया है जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है।

    साइड पोनी
    आलिया का यह हेयरस्टाइल काफी सिंपल और क्लासी है। इस साइड पोनी हेयरस्टाइल को ऑफिस या कॉलेज कहीं भी किया जा सकता है।

    फ्रैंच नॉट
    इस हेयरस्टाइल का भी काफी ट्रैंड है। फ्रैंच नॉट हेयरस्टाइल को पार्टी या फंक्शन में भी कर सकते हैं जो काफी स्टाइलिश लुक देगा।

    जैकलीन की तरह ब्यूटी चाहती है तो जान ले उनके 5 ब्यूटी सीक्रेट। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप