• Breaking News

    Saturday, May 20, 2017

    ऐसी सड़क जो दिन में 2 घण्टे ही आती है नजर, जाने क्या है वजह।

    aesi-road-jo-din-me-2-ghante-hi-aati-hai-najar
    फ्रांस के अटलांटिक कोस्ट पर स्थित है। सड़क की लंबाई 4.5 किमी है। फ्रांस में यह सड़क 'पैसेज डू गोइस' (Passage du Gois) नाम से जानी जाती है।
    फ्रांस यूरोप का सबसे बड़ा और सुंदर देश है। इस देश में एक अनोखी सड़क है जो दिन में सिर्फ 2 बार दिखाई देती है और बाकी समय यह सड़क पानी की वजह से डूब जाती है। यह सड़क मेनलैंड को नोइरमौटीयर आइलैंड से जोड़ती है जो फ्रांस के अंटलाटिक कोस्ट पर स्थित है।

    पैसेज डू गोइस नाम की इस सड़क की लंबाई 4.5 किलोमीटर है। इस सड़क को पार करना बेहद खतरनाक है क्योंकि यह सड़क कभी भी पानी में डूब सकती है। दिन में दो बार 1-2 घंटे तक साफ रहने के बाद अचानक इस सड़क पर पानी का लेवल बढ़ जाता है। यहां पानी की गहराई 1.3 से 4 मीटर तक भी हो जाती है जिस वजह से हर साल कई लोग इस सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं।

    एक समय था जब लोगों को बोट की मदद से ही इस सड़क को पार करना पड़ता था लेकिन कुछ सालों के बाद यहां पक्की सड़क बनाई गई और लोगों ने 1840 में यहां कारों और घोड़ों के जरिए आना-जाना शुरू किया। 1986 के बाद इस सड़क पर हर साल एक अनोखी रेस अायोजित की जाती है। यहां साइकिल रेस होती है जिसमें लोग काफी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।

    OMG : यहाँ की महिलायें खुद कहती है हमें कोड़े मारों।  
    - यहां पहली बार पीरियड आने पर करवाते है केले के पेड़ से शादी।


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप