![]() |
| हर कोई अपना दिन अच्छा चाहता है इसलिए वास्तु में कई उपाय बताये गए है जैसे सुबह जल्दी उठना, उठते ही शीशा न देखना और मंदिर जाना इत्यादि। |
1. सुबह उठते ही कभी भी न देखे शीशा नहीं
वास्तु के अनुसार सुबह उठते ही कभी भी शीशा नहीं देखना चाहिए। लेकिन कई लोगों के घर में तो बैड के सामने ही शीशा लगा होता है। जिससे वो न भी देखना चाहे तब भी नजर आ ही जाता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप शीशे पर कोई पर्दा टांग सकते हैं। कुछ लोगों की आदत होती है कि उठते ही शीशा देखें। लेकिन एेसा करने से दिनभर आप पर नैगिटिव एनर्जी का प्रभाव रह सकता है। इसलिए ऐसा न करें। हमें अपने दिन की शुरूआत किसी का चेहरा देखकर नहीं बल्कि भगवान का ध्यान करके करनी चाहिए।
2. ब्रह्ममूहर्त में उठे
हो सके तो सुबह ब्रह्ममूहर्त में उठे और बेड पर बैठे ही सबसे पहले अपनी हथेलियों को देखकर भगवान का ध्यान करें कि मेरा सारा दिन अच्छा निकलें।
3. मंदिर की घंटियों की आवाज
उठते ही यदि आपको शंख की या मंदिर की घंटियों की आवाज सुनाई देती है तो यह आपके लिए बहुत ही बढिया है। इससे पाॅजीटिव एनर्जी बढ़ती है। इसके लिए आप रोज सुबह अपने घर में टी.वी पर आरती बगैरा लगा सकते हैं ताकि सभी घर वालों का दिन अच्छा रहे।
4. नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल
यदि आपको नारियल, शंख, मोर, हंस या फूल आपको सुबह-सुबह दिख जाए तो समझिए आपका पूरा दिन शुभ बीतने वाला है।
5. पशु या किसी शहर का नाम ले
ब्रेकफास्ट करने से पहले किसी भी पशु या किसी शहर का नाम लेने से भी दिन अच्छा नहीं बीतता। एेसा करने से बचना चाहिए।






No comments:
Post a Comment