• Breaking News

    Friday, May 12, 2017

    अपनी शादी में दुल्हन ने किया शानदार डांस, वीडियो हुआ वायरल।

    शादियों में दुल्हन के द्वारा डांस कम ही देखने को मिलता है। शादियों में अक्सर देखा जाता है कि दुल्हन घूंघट डाले चुपचाप बैठी होती है और लोग नाच-गा रहे होते हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर कई ऐसे उदाहरण देखने को मिले, जहां दुल्हन इस पुराने ख्यालों को तोड़ती नजर आयीं। कई ऐसे वीडियो सामने आए जिसमें दुल्हन भी जश्न में शामिल है और उसके चेहरे पर घूंघट की जगह खुशी के रंग दिखे।

    ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक दुल्हन ने अपने वेडिंग रिसेप्शन को खास अंदाज से यादगार बना दिया। फेसबुक पर शेयर किए गए इस वीडियो में दुल्हन पायल ककड़िया पुज्जी ने अपने वेडिंग रिसेप्शन पर दोस्तों के साथ एक डांस परफॉर्मेंस दी जिसे लोग देखते रह गए।

    सुनहरे लहंगे में सजी पायल ने हिंदी फिल्म के दो सुपरहिट गानें ‘दिल दिवाना बिन सजना के’ और ‘रब ने बना दी जोड़ी पर’ एक बेहद ही ग्रेसफुल परफॉर्मेंस दी। सबसे खास बात यह कि उनके दोस्तों ने भी इनका बखूबी साथ दिया। सात मई को इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। अब तक इसे एक लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप