![]() |
| mothers-day-par-maa-ko-de-ye-5-gift |
1. यादगार पल
बचपन सबको बहुत प्यारा होता है। बचपन की यादें किसी भी समय खुशी से भर देतीं है। इस मदर्स डे पर मां को उनकी बचपन की यादें गिफ्ट करें। थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन पुरानी तस्वीरों को तलाश करके अगर आप उन्हें उनकी बचपन की तस्वीरों का कोलार्ज एक छोटी सी फोटो एलबम या एक वीडियो बनाकर देंगे, तो उनकी खुशी दुगनी हो जाएगी।
2. पूरा दिन करें गिफ्ट
वैसे तो मां की दिनचर्या रोजाना सुबह आपके उठने से पहले से शुरु होके रात में डिनर के बाद आपके सोने के बाद तक होती है। इसलिए क्यों न इस बार मां को पूरा दिन गिफ्ट में दिया जाए जो एक दिन उन्हें हर काम से छुट्टी दे। उनका सारा काम खुद संभालें या पापा और भाई की मदद से घर संभालें और मां को उनके दोस्तों या परिवार के लिए फ्री छोड़ दें।
3. सबसे बड़ा तोहफा
अगर आप कुछ भी बना पाने या खरीद पाने में समर्थ नहीं हों पाएं या कुछ भी प्लान न कर पाएं, तो भी अपनी मां को बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं। और वो है आपका टाइम। मां हमेशा इंतजार करती हैं कि कब बच्चे उनके लिए टाइम निकालें। तो इस दिन मां को दें सबसे बड़ा तोहफा और उनके साथ समय बिताएं ।
4. अपने हाथ का गिफ्ट
आपको याद है ना कि बचपन में मां स्कूल के प्रोजेक्टस में हेल्प करती थीं। याद है कितने सारे डीआईवाई प्रोजेक्ट दोनों ने साथ मिलकर बनाए थे। तो क्यों न इस मदर्स डे पर कुछ अपने हाथों से बनाकर गिफ्ट करें।
5. सस्पेंस से भरा गिफ्ट
जी अगर आप चाहे तो एक सस्पेंस से भरा गिफ्ट दे सकते है। इसके लिए आपको बस या तो मां के साथ जीतने-हारने वाला खेल खेलना होगा और खेल में जानबुझकर हारकर उनको एक गिफ्ट दे सकते है। इसमें सस्पेंस बनाने के लिए किसी अंधेरे कमरे में या फिर मां की आंखों पर पट्टी बांधकर थोड़ी देरी का सस्पेंस बनाया जा सकता है। उनकी पसंद के गिफ्ट जैसे ज्वैलरी, किचन आइटम, बॉडी प्रोडक्ट या जो भी उन्हें पसंद हो रखें।
इस तरह आप इस दिन को अपनी माँ के लिए बहुत ख़ास बना सकते है। इससे आपकी माँ को बहुत अच्छा लगेगा।






No comments:
Post a Comment