![]() |
| banana-aur-milk-nhi-khane-chahiye-sath-me-warna-so-sakti-hai-bimariya |
केले और दूध का संयोजन - अच्छा या बुरा?
दूध और केले का मिश्रण शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है। यद्यपि आप यदि दोनों का सेवन करना चाहते हैं तो पहले दूध पीयें और उसके 20 मिनिट बाद ही केला खाएं।
ना पिएं बनाना मिल्क शेक
आपको बनाना मिल्कशेक का सेवन भी नहीं करना चाहिए क्योंकि यह पाचन की प्रक्रिया में बाधा डालता है और आपके नींद के पैटर्न को बिगाड़ता है।
वजन बढ़ाना हो तो खाएं दूध केला
केले और दूध का संयोजन बॉडी बिल्डर्स या ऐसे लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जो अपना वज़न बढ़ाना चाहते हैं और जिन्हें अधिक तीव्रता वाले कामों के लिए उर्जा की आवश्यकता पड़ती है।
- गुलाब से घटाएं मोटापा, और भी है फायदे।
अस्थमा वाले ना खाएं इसे
हालाँकि इसकी सलाह उन लोगों को नहीं दी जाती जो अस्थमा जैसी बीमारी से ग्रसित हैं क्योंकि इससे कफ़ बनता है जिसके कारण श्वसन संबंधी समस्या हो सकती है।"
क्या कहता है आयुर्वेद?
जहाँ तक आयुर्वेद का सवाल है, प्रत्येक खाद्य पदार्थ का अपना स्वाद (रस), पाचन के बाद परिणाम (विपाका) और गर्म और ठंडी उर्जा (वीर्य) होता है। अत: किसी व्यक्ति अग्नि या गैस्ट्रिक आग से यह निर्धारित होता है कि भोजन कितने अच्छे से या खराब तरीके से पचता है और खाद्य पदार्थों का सही संयोजन बहुत आवश्यक है। आयर्वेद के अनुसार केला और दूध सबसे असंगत खाद्य पदार्थों की सूची में आते हैं।
साइनस, सर्दी, कफ़ और एलर्जी की समस्या
दूध के साथ केला खाने से जठर अग्नि बुझ जाती है, टॉक्सिंस उत्पन्न होते हैं जिससे साइनस, सर्दी, कफ़ और एलर्जी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खाये या नहीं
विशेषज्ञों के अनुसार केले और दूध का एकसाथ नहीं खाना चाहिए और इससे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। अत: केले को दूध के साथ न मिलाएं और अच्छा होगा कि इनका अलग अलग सेवन करें। दोनों के अपने विशेष गुण हैं जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं, हालाँकि दोनों को मिला देने से ये गुण नष्ट हो जाते हैं और शरीर में बीमारी उत्पन्न करते हैं।
- रोज सुबह पीएं गुनगुना नींबू पानी, दूर करें 7 बीमारी!
- पिंपल फोड़ने से नुकसान और घरेलू उपचार





No comments:
Post a Comment