• Breaking News

    Friday, May 19, 2017

    Youtube पर Viral हो रहा है इस लड़की का अजीब गाना, आप भी देखे।

    internet-pr-viral-ho-raha-hai-is-ladki-ka-selfie-gana
    internet-pr-viral-ho-raha-hai-is-ladki-ka-selfie-gana
    आजकल सोशल मीडिया पर एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो किस कदर वायरल हो रहा है इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि 4 दिनों के भीतर ही इस वीडियो को 13,65,765 लोगों ने देख लिया है। सबसे मजेदार बात तो ये है कि जिस वजह से ये लड़की इंटरनेट पर सनसनी बनी हुई है वो बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल ये लड़की अपने अजीबो-गरीब गाने की वजह से इंटरनेट पर छा गई है। लड़की का नाम ढिंचाक पूजा है जो अब अपने नए गाने की वजह से सूर्खियों में छा गई है। ढ़िंचाक पूजा का नया गाना सेल्फी मैंने ले ली आज...वायरल हो गया है।

    112 तस्वीरें इस्तेमाल की
    इस गाने में 26 बार ढिंचाक पूजा ने सेल्फी शब्द का इस्तेमाल किया है। इतना ही नहीं वो इस गाने में 3 तरह के चश्मे और 2 अलग-अलग मोबाइल फोन के साथ नजर आ रही है। इस पूरे गाने में पूजा की अलग-अलग 112 तस्वीरें इस्तेमाल की गई है।

    ढिंचाक पूजा के बारे में 
    अगर ढिंचाक पूजा के गाने की बात करें तो गाने के बोल अजीबो-गरीब है। गाने की शुरुआत होती है धुंधले से सीन से होती है। ढिंचाक पूजा कहती है कि पैसा मेरे पीछे भागे, मैं चलती हूं आगे आगे। वह यह भी कहती है कि करूं डिनर हर शाम मैं, वीआईपी होटल ताज में। ऐसे बोल होने के बावजूद भी लोग इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

    गाने की दीवानगी कर देगी हैरान 
    लोगों को इस गाने की दीवानगी देखकर देखकर आप हैरान रह जाएंगे। इससे पहले भी वो अपने गानों की वजह से लोगों को अपना क्रेजी फैन बना चुकी है। इससे पहले स्वैग वाली टोपी और दारू वाला गाना खूब फेमस हुआ था। अब ढ़िचाक पूजा का सेल्फी सॉग फेमस हो रहा है।

    अपने रिस्क पर देखिए ये वीडियो...


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप