 |
| breakup-hone-par-dhyan-rakhe-in-bato-ka |
कहते है प्यार का एहसास इस दुनिया में सबसे प्यारा एहसास है, लेकिन जब दो प्यार करने वालों की बिच ब्रेकअप होता है तब कुछ भी अच्छा नहीं लगता है। ब्रेकअप होने के बाद हर समय पुरानी बातें ही याद आती है। जो मन को और भी ज्यादा विचलित कर देती हैं।किसी एक से मिला धोखा हीन भावना से ग्रसित कर लेता है और आत्मविश्वास की डोर है कि पकड़ में ही नहीं आती और इन सब का परिणाम यह होता है कि न तो पढ़ाई और न ही करियर की ऊंचाइयों की ओर जाने का मन करता है। ऐसे में जरूरी है कि स्वयं को निराशा में न घिरने दें। खुद को संभालें और इन बातों का रखें ध्यान:
1. दोष देना बंद करें
प्रेम में असफल होने पर अपने आप को दोष देना बंद करें, क्योंकि कोई इतना सुंदर या इतना अधिक स्मार्ट नहीं हो सकता है जो दूसरों की अपेक्षाओं पर खरा उतरे ।
2. खुद को पहचानना सीखें
दूसरों को समझने का दावा करने से पहले खुद को पहचानना सीखें क्योंकि खुद को समझने के बाद ही दूसरों को पहचानने की शक्ति विकसित होती है ।
3. कल्पना की दुनिया से बाहर आयें
टीनएज लवर कल्पना की दुनिया में खोये रहते है लेकिन इससे खुद को बाहर निकालना चाहिए।
4. व्यक्तित्व का पुन निर्माण
अपने व्यक्तित्व का पुन निर्माण करें । अपनी ताकतों और खूबियों को पहचानें और उन पर भरोसा करें ।
5. सेहत का रखें ध्यान
दूसरे की यादों में इतना न खो जाएं कि स्वंय का ध्यान ही न रख पाएं ओर जिसका असर आपकी सेहत पर पड़े ।
No comments:
Post a Comment