![]() |
| half-girlfriend-movie-dekhne-se-rok-nhi-payege-khud-ko |
अर्जुन-श्रद्धा की कैमिस्ट्री
अर्जुन-श्रद्धा की कैमिस्ट्री देखने के लिए आप फिल्म देखने जा सकते हैं क्योंकि ये दोनों पहली बार साथ में आ रहे हैं तो दोनों एक दूसरे के साथ कैसे लगते हैं उसके लिए फिल्म देखने जाना चाहिए।
रोमांटिक स्टोरी
अगर आपने हाफ गर्लफ्रेंड नॉवल पढ़ा होगा तो आपको ये भी पता होगा कि इसकी कहानी काफी रोमांटिक है। बिहार के लड़के को जब दिल्ली की लड़की से प्यार होता है तो क्या क्या होता है..ये सब आपको देखने को मिलेगा।
यूथ की आवाज़
जैसा कि आपको हमने बताया कि ये फिल्म चेतन भगत के नॉवल पर बनी है तो ज़ाहिर सी बात है कि फिल्म यूथ पर आधारित होगी। इस फिल्म में आपको यूथ की पूरी झलक दिखाई देगी।
फिल्म का म्यूज़िक
फिल्म के म्यूज़िक की बात की जाए तो गाने अभी तक जितने भी रिलीज़ किए गए हैं वो शानदार हैं। अब इसमें म्यूज़िक का और तड़का कैसे लगाया जाता है वो फिल्म देखकर पता चलेगा।
- ऐसे रेस्टोरेंट्स जहाँ बिकिनी गर्ल्स सर्व करती है खाना।
मोहित सूरी का मैजिक
मोहित सूरी ने आशिकी 2 में दिखा दिया था कि किस तरह से रोमांस को पर्दे पर उतारना है। अब देखना ये है कि वो हाफ गर्लफ्रेंड के किताबी रोमांस को किस तरह से पर्दे पर उतारते हैं।
भोला भाला अर्जुन का किरदार
इस फिल्म में माधव के रोल में पहली बार अर्जुन कपूर एक भोलेभाले लड़के के रोल में सामने आ रहे हैं। माधव बिहार से है और दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने आता है जहां उसे रिया से प्यार हो जाता है। उसके भोलेपन ने किस तरह रिया का दिल जीता उसके लिए अाप फिल्म देखने जा सकते हैं।
लेकिन बाहुबली 2 है चुनौती
लेकिन इस फिल्म के आगे एक सबसे बड़ी चुनौती है तो वो है बाहुबली 2, क्योंकि अब तक इस फिल्म का क्रेज़ उतरा नहीं है।
- गर्भधारण रोकने के लिए खतरनाक तरीके अपनाती थी महिलाएं।
- OMG! ये महिला खूबसूरती के लिए अपने खून से बनवाती है क्रीम।
- अनोखा रिवाज: यहां होती है पिता और बेटी की शादी







No comments:
Post a Comment