• Breaking News

    Wednesday, May 24, 2017

    चुभती घमौरियां को जड़ से ख़त्म करेंगे ये 5 घरेलू उपाय।

    ghamoriyo-ko-khatam-krne-ke-5-gharelu-upay
    गर्मी के मौसम में पसीने की वजह से कई स्किन प्रॉब्लमस भी हो जाती हैं। शरीर पर बारिक-बारिक दाने से होने लगते हैं, जिन्हें घमौरियां कहते है। यह शरीर के कई हिस्सो में हो सकती हैं जैसे- बगल, पीठ, छाती आदि। इससे खुजली और हल्की चुबन भी होती है। बाजार में इनके लिए कई पावडर आते है लेकिन आप इनको जड़ से खत्म करना चाहते है तो ये 5 घरेलु उपाय अपना सकते है।

    1. नीम है रामबाण 
    नीम में एंटीबायोटिक गुण पाए जाते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं इसलिए घमौरियां होने पर नीम की कुछ पत्तियों को उबाल लें और इस पानी से नहाएं। इससे स्किन इंफैक्शन से छुटकारा मिलेगा।

    2. मुल्तानी मिट्टी देगी ठंडक 
    मुल्तानी मिट्टी शरीर को ठंड़क पहुंचाने का काम करती है। मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे बॉडी पर लगाएं। यह घमौरियों से होने वाली जलन से राहत दिलाएगा। पैक सूखने के बाद ठंड़े पानी से नहा लें।

    पैरों में आती है सूजन तो हो जाइये सावधान, हो सकती है कई बीमारियां। 

    3. फलों का रस
    शरीर में पानी की कमी होन पर भी त्‍वचा के रोम छिद्र बंद होने लगते हैं, जिससे घमौरियां होने लगती है। इससे बचने के लिए पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करना चाहिए। जूस,नींबू पानी,लस्सी और ग्लूकोज को अपनी डाइट में शामिल करें। बाजार के बने कोल्ड ड्रिंक्स से परहेज रखें।

    4. चंदन का लेप
    चंदन का लेप घमौरियों से छुटकारा पाने का बहुत अच्छा उपाय है। इस लेप से शरीर को ठंडक का एहसास होता है तो घमौरिया भी जल्दी ठीक हो जाता है।

    5. एलोवेरा जैल
    एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है। यह घमौरियों को ठीक करने के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसकी जैल निकाल कर शरीर पर लगाएं। घमौरियां ठीक हो जाएगी।

    आप तो नहीं करते ये गलतियां, हो सकती है डायबिटीज। 
    ये 5 टिप्स शर्तिया आपकी हाइट बढ़ा देंगे। 
    - गर्मियों में गुलकंद खाने के फायदे जान जाओगे तो खूब खाओगे। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप