• Breaking News

    Wednesday, May 24, 2017

    अभिनेता KRK ने दिया ऑफर, ट्विटर पर फॉलो करें और पाए 5 लाख रूपये।

    krk-ko-follow-kre-aur-paye-5-lakh-rupe
    अक्सर अपने विवादित बयानों और ट्विट्स की वजह से सूर्खियों में रहने वाले कमाल राशिद खान यानी केआरके ने लोगों को एक कमाल का ऑफर दिया है। केआरके ने लोगों को 5 लाख रुपए देने का ऑफर दिया है। केआरके ने ऐलान किया है कि जो लोग उन्हें 31 मई तक ट्विटर पर फॉलो करेंगे उन्हें 1 जून को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे।

    केआरके ने ट्विटर के जरिए इस बात का ऐलान किया कि जो कोई उन्‍हें 31 मई, 2017 तक ट्विटर पर फॉलो करेगा, उसके अकाउंट में 1 जून, 2017 तक 5 लाख रुपये ट्रांसफर हो जाएंगे। आपको बता दें कि अभी केआरके को 39 लाख 40 हजार लोग फॉलो करते हैं।

    इनकी हॉटनेस देखकर सलमान खान क्या हर कोई हो जायेगा पागल, देखे हॉट तस्वीरें।

    अब उन्होंने ऐसा ऐलान क्यों किया है या फिर वो कैसे लोगों के एकाउंट में पैसे ट्रांसफर करेंगे इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया है। हालाँकि केआरके लोगों को पैसे देंगे या नहीं इसकी कोई पुख्ता जानकारी नहीं है। हो सकता है कि वो इस ऐलान के साथ अपने फॉलोअर्स को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हो।

    कमाल राशिद खान अक्सर इस तरह के विवादों को जन्म देते रहे हैं। हाल ही में उन्होंने मदर्स डे पर अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्विट किया और लिखा कि मां, एक वक्त था, जब आप मुझे जहर देकर मार देना चाहती थीं, लेकिन आज आपको मुझ पर गर्व होगा। उनके इस ट्विट को पढ़कर हर कोई हैरान रह गया था। अब लोग उनके इस ऐलान पर चौंक गए हैं। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप