• Breaking News

    Thursday, May 25, 2017

    इन चीजों को कभी शेयर ना करें महिलायें।

    in-cheejo-ko-na-kre-share
    आज बाजार में चेहरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स आ रहे हैं। इन सब आइटम्स से महिलाये अपनी सुंदरता को बढ़ाने में लगी है। मेकअप के बिना महिलाएं खुद को अधूरा समझती हैं। अक्सर महिलाएं अपने मेकअप प्रॉडक्ट्स दूसरी महिलाओं के साथ के साथ शेयर कर लेती हैं लेकिन ऐसा करना गलत है, इससे आपको कई नुकसान हो सकते है।

    1. काजल
    कई बार किसी महिला की आंखों में इंफैक्शन होती है जिससे जब आपका काजल कोई और इस्तेमाल करता है तो उनकी आंखों की एलर्जी काजल के जरिए फैल जाती है।

    2. लिपस्टिक
    दूसरों की लिपस्टिक शेयर करना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। लिपस्टिक इस्तेमाल करने से होंठो के जरिए किटाणु लिपस्टिक तक पहुंच जाते हैं जिससे जब आप दोबारा उसे यूज करते हैं तो किटाणु शरीर में चले जाते हैं।

    3. फेस पाउडर
    फेस पाउडर लगाने के लिए जिस स्पंज का इस्तेमाल किया जाता है। उसी पैड को जब कोई दूसरी महिला इस्तेमाल करती है तो इससे मुंहासे और स्किन इंफैक्शन हो जाती है।

    4. रेजर
    कई महिलाएं टांगों और अंडरआर्म्स पर रेजर का इस्तेमाल करती हैं। ऐसे में जब कोई दूसरा आपके रेजर को यूज करे तो इससे स्किन इंफैक्शन का खतरा हो सकता है।

    होंठ गुलाबी और आकर्षित बनाने के लिए अपनाये ये फॉर्मूला। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप