• Breaking News

    Thursday, May 25, 2017

    ऑयली स्किन की समस्या दूर करें केवल एक फेसपैक से।

    oily-skin-dur-kare-ek-facepack-se
    ऑयली स्किन होने पर गर्मियों के मौसम में कई परेशानियां होती है। ऑयली स्किन वालों को कील-मुंहासों की परेशानी अधिक होती है। इसके अलावा अगर कुछ-कुछ देर में चेहरा धोया नहीं जाए तो त्वचा चिपचिपी नजर आने लगती है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले महंगे और रसायनों से भरपूर चीजें इस्तेमाल करने से बेहतर है कि आप घरेलू उपाय अपनाएं। इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता है और ऑयली स्किन की परेशानी से भी छुटकारा मिलता है।

    चंदन और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक बनाने और लगाने का तरीका - 
    मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर बराबर मात्रा में ले लें। इसमें चुटकी भर हल्दी भी मिला सकते हैं इससे कील-मुंहासों की परेशानी दूर हो जाती है। इन तीनों चीजों में तीन से चार चम्मच कच्चा दूध डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो हल्के गुनगुने पानी से चेहरा धो लें और कोई मॉइश्यराइजर लगा लें।

    इस फेसपैक के लाभ
    मुल्तानी मिट्टी चेहरे पर मौजूद एक्सट्रा ऑयल को सोखने का काम करती है। चंदन ठंडक देने का काम करता है और त्वचा की जरूरी नमी को बनाए रखता है। पैक में मौजूद हल्दी बैक्टीरियल इंफेक्शन से सुरक्षित रखती है। दूध टैनिंग दूर कर, मॉइश्चराइज करने में मददगार है। इसमें कोई रसायन नहीं होते जिससे कोई भी एलर्जी होने की संभावना भी नहीं होती है।

    इन 5 टिप्स के साथ रखे लम्बे बालों का ख्याल। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप