• Breaking News

    Monday, May 22, 2017

    होंठ गुलाबी और आकर्षित बनाने के लिए अपनाये ये फॉर्मूला।

    सुंदर और गुलाबी होंठ लड़कियों की खूबसूरती ओर भी बढ़ा देते है। हर लड़की की चाहत होती है की उसके होंठ गुलाबी और आकर्षित करने वाले हो। इसके अलावा होंठों को अच्छे स्वास्थ्य की निशानी भी माना जाता हैं तथा यह चेहरे का सबसे नाजुक हिस्सा होते हैं। कुछ लोगों के होंठ काले होने शुरू हो जाते हैं या फिर फटे हुए रहते हैं। जिस वजह से उनके चेहरे की खूबसूरती फीकी लगने लगती है। आज हम आपको लिप्स को गुलाबी बनाने का एक घरेलू  नुस्खा बताएंगे जोकि सभी लिपबाम पर भारी है।

    जरुरी सामग्री 
    - हरा धनिया
    - गुलाबजल
    - नारियल तेल या देसी घी

    जैकलीन की तरह ब्यूटी चाहती है तो जान ले उनके 5 ब्यूटी सीक्रेट। 

    इस तरीके से लगाए 
    1. सबसे पहले हरे धनिए की कुछ पत्तियां लें। फिर इन पत्तियों में थोड़ा सा गुलाबजल मिलाकर अच्‍छी तरह से इसे पीस लें।
    2. अब इस पेस्‍ट को होंठों पर लगाकर 10 मिनट तक अच्‍छी तरह से मसाज करें।
    3.10 मिनट की मसाज के बाद 10 मिनट इस पेस्‍ट को ऐसे ही होंठों पर लगा रहने दें।
    4. इसके बाद होंठों को गुनगुने पानी से धो लें। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि धोने के लिए साबुन या फेस वॉश का इस्तेमाल ना करें।
    5. धोने के बाद होंठों पर नारियल तेल या देसी घी लगा लें। इससे होंठ नर्म हो जाएंगे।
    6. ऐसा अगर आप नियमित रूप से रोज करेंगे तो आपके काले और फटे होंठ कुछ ही दिनों में गुलाबी और मुलायम हो जाएंगे।

    आलिया भट्ट के ये ट्रेंडी हेयर स्टाइल, क्या आपने ट्राय किये। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप