वास्तु शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट को सही दिशा में रखा जाए, तो फायदे ही फायदे, वहीं गलत दिशा में रखने पर आपको काफी नुकसान हो सकता है। मनी प्लांट को घर में रखने से धन का लाभ होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे गलत दिशा में रखने पर आपको आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। मनी प्लांट को सही दिशा में रखने और उसके रख-रखाव को लेकर वास्तु के अनुसार आगे दिए गए टिप्स को फॉलो करें।
सही दिशा
घर में मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना उचित माना जाता है। इस दिशा के देवता श्रीगणेश हैं इसलिए यहां मनी प्लांट रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
मनी प्लांट को गलत दिशा में लगाने के नुकसान
1. मनी प्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में न रखें। यह दिशा इसके लिए नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।
2. मनी प्लांट के पत्ते मुरझाए और सफेद नहीं होने चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। रोज मनी प्लांट के पौधे को पानी दें। मुरझाई और सफेद पत्तियों को काट देना चाहिए।
3. मनी प्लांट की बेलें जमीन पर फैलाने से घर में कई तरह के नुकसानों को झेलना पड़ता है।
4. घर के बाहर मनी प्लांट का पौधा न लगाकर इसे अंदर लगाना शुभ होता है। मनी प्लांट के पौधे को गमले या बोतल में भी लगा सकते हैं।
5. घर में मनी प्लांट लगाने से न सिर्फ धन में बढ़ोतरी होती है, बल्कि रिश्तों में मधुरता भी आती है। इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में लगाने से दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होता है।
- पूजा घर में कभी न करें ये 5 गलतियां।

No comments:
Post a Comment