• Breaking News

    Friday, May 26, 2017

    सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर रिलीज

    सुपरस्टार सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सलमान खान लक्ष्मण सिंह बिष्ट की भूमिका में हैं और सोहेल खान उनके भाई बने हैं। जंग पर आधारित इस फिल्म में कॉमेडी के साथ-साथ इमोशन भी देखने को मिलेगा। 

    ट्रेलर में सलमान खान एक दब्बू किस्म के लड़के के किरदार में नजर आ रहे हैं जो बेहद ही सीधा और मासूम है। इसी सीधेपन की वजह से कुछ लोग उन्हें ट्यूबलाइट के नाम से पुकारते हैं। 

    देखिये ट्रेलर - 

    ट्रेलर में एक जगह शाहरुख खान भी नजर आते हैं। बता दें कि शाहरुख खान ट्यूबलाइट में कैमियो रोल निभाते नजर आएंगे। ‘ट्यूबलाइट’ में बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान, सोहेल खान और चाइनीज एक्ट्रेस झू झू लीड रोल में हैं। 

    फिल्म के प्रोड्यूसर सलमा खान और सलमान खान हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी 1962 में हुई भारत-चीन की लड़ाई के इर्द-गिर्द है। यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप