• Breaking News

    Friday, May 19, 2017

    मुँह से आने वाली बदबू से पाए निजात, इन टिप्स से।

    muh-se-aane-wali-badbu-se-paye-nijat-in-tips-ki-madad-se
    muh-se-aane-wali-badbu-se-paye-nijat-in-tips-ki-madad-se
    कई लोग सांस की बदबू से शर्मिंदा होते है। मुँह से आने वाली बदबू मुँह में मौजूद एक बैक्टीरिया से निकलने वाले ‘सल्फर कम्पाउंड’ की वजह से आती है। कई बार खाने-पीने की गलत आदतों की वजह से भी मुंह से दुर्गंध आती है। रोजाना ब्रश करने के बावजूद भी कई लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको इस परेशानी को दूर करने के लिए कुछ आसान उपाय बता रहे है।

    1. लौंग का पानी - लौंग के पानी से भी सांसो की दुर्गंध से छुटकारा पाया जा सकता है। इसके लिए हरे धनिए की डंडियों को बारीक काटकर 2-3 लौंग को 2 कप पानी में उबाल लें। इसे ठंडा होने पर दिन में 5-6 बार माउथवॉश की तरह इस्तेमाल करें और ज्यादा से ज्यादा सादा पानी पीएं।

    2. धनिए की पत्तियां - धनिए की पत्तियों में क्लोरोफिल होता है। ताजा धनिए की पत्तियों का एक गुच्छा लेकर उसे सिरके में भिगो दें। दो से तीन मिनट तक पत्तों को चबाएं। इससे मुँह में ताजगी महसूस होगी जो सांसों की बदबू को रोकती है।

    3. सौंफ - सौंफ खाने के अलावा सांसों की दुर्गंध को भी दूर करती है। इसके लिए एक छोटा चम्मच सौंफ लें और अपने मुंह में डालकर धीरे धीरे चबाएं। आप इलायची या लौंग का भी प्रयोग कर सकते है।

    केसर बढ़ाता है पौरुष शक्ति, और भी है चमत्कारी फायदे। 

    4. चाय - चाय हर किसी की रसोई में आसानी से मिल जाती है और सबको पसंद होती है। चाय में पॉलीफेनॉल्स यौगिक होता है जो बैक्टीरिया को बढ़ने से रोकता है। रोजाना एक कप चाय पीने से सांसों की बदबू को दूर किया जा सकता हैं।

    5. जीभ की सफाई - कई बार भोजन के बाद कुछ बारीक कण जीभ पर लगे रह जाते हैं जिस कारण सांसो से दुर्गंध आती है। इसलिए ब्रश करते वक्त रोज जीभ को टंग क्लीनर से साफ करें।

    इसके अलावा बाजार में कई माउथ फ्रेशनर मिलते है जिनकी मदद से आप सांसों की बदबू को रोक सकते है।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप