• Breaking News

    Friday, May 19, 2017

    सेहत के साथ बालों और चेहरे के लिए भी फायदेमंद है भिंडी।

    sehat-ke-sath-balo-aur-chehre-ke-liye-faydemand-hai-bhindi
    sehat-ke-sath-balo-aur-chehre-ke-liye-faydemand-hai-bhindi
    गर्मी हो या सर्दी भिंडी खाने में हर किसी को स्वादिष्ट लगती है। यह सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। भिंडी को कई लोग कच्ची भी खाते है। इसमें फाइबर,विटामिन सी, विटामिन ए, कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन, मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते है। सेहत के साथ ही यह स्किन और बालों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। हम आपको बताते है भिंडी से आप भी अपनी स्किन और बालों को सुन्दर बना सकते है।

    1. बालों के लिए फायदेमंद 
    भिंडी से बाल भी चमकदार बनते हैं। कटी हुई भिंडी को पानी में उबाल कर इसे ठंडा होने दें। अब इसे छानकर आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इस पानी से बालों को धोएं। इससे डैंड्रफ कम होगा और बाल लंबे होंगे। भिंडी के साथ नींबू के रस को मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे बालों पर लगाने से रूसी से छुटकारा मिलता हैं।

    2. कर्ली बालों के लिए फायदेमंद
    यह उलझे और कर्ली बालों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए थोड़ी- सी भिंडियां लेकर उसे बीच से काटकर पानी में डाल कर उबालें। इन्हें तब तक उबालें जब तक यह गाढ़ा चिपचिपा न बन जाएं। अब इसे छानकर इसमें शहद, नींबू और ऑयल मिलाएं। अब इसे बालों पर लगाएं।

    3.चेहरे की झुर्रियां
    भिंडी चेहरे की झुर्रियां हटाने का काम करती है। यह बहुत अच्छा स्किन मॉइस्चराइजर है। इसका मास्क बनाने के लिए 2- 3 भिंडी को ब्लेंडर में पीसकर उसका पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को 15 से 20 मिनट तक चेहरे पर लगाकर पानी से धो लें।

    4.'टैनिंग' करें दूर
    ज्‍यादा देर धूप में रहने से स्किन काली हो जाती है। इसे दूर करने के लिए भिंडी  का 'मास्‍क' लगाएं। यह त्‍वचा से दाग-धब्बे हटाकर स्किन को खूबसूरत बनाता है।

    5. झाइयां करें दूर
    भिंडी झाइयों को भी कम करती है। इसके लिए एक कटोरी पानी में 2 से 3 भिंडी, आधा चम्‍मच जीरा ,तोरी के 3 से 4 टुकड़े और धनिया की पत्तियां मिला कर उबाले। इस के बाद इसे छान लें। इस पानी को चेहरे, हाथों-पैरों और पूरी बॉडी पर 1 घंटे तक लगाकर रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें।


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप