• Breaking News

    Sunday, May 21, 2017

    पैरों में आती है सूजन तो हो जाइये सावधान, हो सकती है कई बीमारियां।

    pair-me-aati-hai-sujan-toh-ho-jaye-savdhan
    शरीर में रक्त प्रवाह ठीक से काम न करने की वजह से पैरों का रंग बदल जाता है। इससे गैंगरीन और मधुमेह जैसी समस्या हो सकती है।
    आज की लाइफस्टाइल काफी बिगड़ गयी है जिसकी वजह से कई प्रकार की बीमारियां हो रही है। ऐसे में कई बार हमारा शरीर बिमारियों के लक्षण दिखाता है जिसे लोग अनदेखा कर देते है। पैर भी व्यक्ति की सेहत के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। इनमें होने वाले बदलावों को ध्यान से देखें क्योंकि यह किसी बड़ी बीमारी का संकेत देते हैं। पैरों में होने वाली अलग-अलग समस्याओं से कई तरह की बीमारियों के बारे में पता लगाया जा सकता है।

    1. पंजों में सूजन
    पंजों में सूजन होने पर एनीमिया या किडनी की कोई समस्या हो सकती है। इस वजह से कई बार एक या दोनों पैरों में सूजन हो जाती है।

    2. पैर सुन्न होना
    जिन लोगों के पैर ज्यादातर सुन्न रहते हैं जिससे डायबिटीज या नर्वस सिस्टम में खराबी के संकेत मिलते हैं। पौष्टिक आहार न लेने के कारण यह समस्या हो जाती है।

    ब्रैस्ट से जुड़ी इन बातों का ध्यान रखें लड़कियाँ। 

    3. पैरों में झनझनाहट
    एक दम से जब पैर सुन्न हो जाए और झनझनाहट होने लगे तो समझ जाएं कि शरीर में ब्लड सर्कुलेशन ठीक से काम नहीं कर रहा और इससे डायबिटीज के संकेत भी मिलते हैं।

    4. पूरे पैर में दर्द
    शरीर में कैल्शियम, पोटेशियम और विटामिन्स की कमी के कारण यह समस्या हो जाती है लेकिन इससे डायबीटिज, गठिया या ब्लड सर्कुलेशन में खराबी के संकेत मिलते हैं।

    5. एडी़ में दर्द
    एड़ियों में अक्सर दर्द रहने पर शुगर और कैलकेनियम जैसी बीमारी हो सकती है इससे एड़ियों में बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है।

    पैर के अंगूठों में सूजन होने पर आर्थराइटिस या इंफैक्शन की समस्या हो सकती है। इसके अलावा शरीर में यूरिक एसिड के बढ़ने के कारण भी यह समस्या हो जाती है।

    केसर बढ़ाता है पौरुष शक्ति, और भी है चमत्कारी फायदे।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप