• Breaking News

    Friday, May 12, 2017

    पूजा घर में कभी न करें ये 5 गलतियां।

    puja-ghar-me-kabhi-na-kre-ye-galtiya-tips-in-hindi
    puja-ghar-me-kabhi-na-kre-ye-galtiya
    कई लोग हैं जो दिन की शुरुआत पूजा-पाठ से करते हैं। सभी के घरों में भगवान का एक छोटा-सा मंदिर जरूर होता है। घरों में मंदिर होना एक तरह की सकारात्मकता ऊर्जा का संचार करता है। लेकिन कुछ लोगों द्वारा भूलवश ऐसे कई कार्य कर दिए जाते हैं जिससे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। इसलिए अगर आप के घर में मंदिर हैं तो आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए।

    1. बालों को ढ़ककर रखे 
    पूजा करते समय हमेशा बालों को ढ़ककर रखना चाहिए। जिससे बाहरी आवरणों का प्रभाव हम पर न पड़े।

    2. टूटी हुई मूर्ति नहीं 
    घर के मंदिर में कभी भी टूटी हुई मूर्ति नहीं रखनी चाहिए. समय-समय पर मूर्तियों को साफ रखना चाहिए।

    3. छोटा शिवलिंग रखे 
    शिवलिंग बड़ा नहीं होना चाहिए हमेशा मंदिर में छोटा शिवलिंग रखना चाहिए।

    4. दीपक रखे हमेशा साफ़ 
    कभी-कभी ऐसा होता है कि आरती करने वाले दीपक पर धूल की परत चढ़ जाती है। लेकिन ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा को निमंत्रण देने जैसा है। इसलिए दीपक हमेशा धुले हुए होने चाहिए।

    5. पीले या लाल वस्त्र का प्रयोग
    पीले या लाल वस्त्र का प्रयोग करें। हमेशा पूजा स्थल में पीले या लाल वस्त्र का प्रयोग करें। काले या ब्राउन या सफेद कपड़ों का प्रयोग वर्जित है।


    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप