• Breaking News

    Friday, May 12, 2017

    मिल गयी संसार की सबसे काली चीज, मूर्ती की हालत देखिये।

    sansar-ki-sbse-kali-cheej-news-in-hindi
    sansar-ki-sbse-kali-cheej
    हर रंग के कई शेड्स होते हैं। इसी तरह ब्लैक यानी कि काले रंग के भी बहुत से शेड्स होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि काले रंग का सबसे डार्क यानी कि दुनिया का सबसे काला रंग किसका है। वेंटाब्लैक नाम का मेटिरीयल इतना काला है कि अगर इसे किसी ऊबड़ खाबड़ सतह पर पोत दिया जाए जैसे कि कोई मूर्ति, तो वह सतह भी एकदम फ्लैट नजर आएगी।

    यह दुनिया का सबसे काला पदार्थ है। यह लाइट का 99.96 प्रतिशत हिस्सा सोख लेता है। इसे ब्रिटेन की नैनोटेक कंपनी सरे नैनोसिस्टम्स ने 2014 में डेवलप किया था। कंपनी ने हाल ही इसे स्प्रे के रूप में पेश किया है। वेंटाब्लैक इतना काला है कि यह घुप्प अंधेरे जैसा दिखाई देता है।

    वेंटाब्लैक कोई पेंट नहीं है। यह कार्बन के नैनोट्यूब्स से मिलकर बना है। इसमें हर नैनोट्यूब की मोटाई 20 नौनोमीटर के बराबर है। यानी यह बाल की मोटाई से भी 3500 गुना पतला है। इनकी लंबाई 14 से 50 माइक्रॉन्स तक है। यानी कि 1 वर्गसेंटीमीटर की छोटी सी जगह पर 1 अरब नैनोट्यूब्स समा जाते हैं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप