• Breaking News

    Wednesday, May 24, 2017

    जूतों में आती है बदबू तो अपनाये ये आसान तरिके।

    shoes-ki-badbu-dur-krne-ke-trike
    गर्मी के इस मौसम में जूतों से बदबू आना एक सामान्य बात है। वैसे तो गर्मियों में जूते कम ही पहने जाते है। इस मौसम में लोग स्लीपर या सैंडल पहनना पसंद करते है, लेकिन कई बार जूते भी पहनने पड़ते है। इसलिए इस मौसम में जूते पहनने को लेकर कई तरह की सावधानियां रखनी पड़ती हैं। पैरों से बदबू आने का मुख्य कारण बैक्टीरिया होते हैं लेकिन जिन लोगों को बहुत अधिक पसीना आता है, उनके जूतों से भी बदबू आना शुरू हो जाती है। इससे बचने के उपाय -

    1. बाहर से लौटने के बाद जूते में पेपर बॉल या फिर पेपर भर दें। अखबार अंदर की सारी नमी सोख लेता है जिससे बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं।

    2. अपने जूतों के भीतर मेडिकेटेड इन-सोल लगाएं। इससे पसीना जल्दी सूख जाएगा और बैक्टीरिया पनपने की आशंका भी कम हो जाएगी।

    3. संभव हो तो दो जोड़े जूते रखें और उन्हें बदल-बदलकर पहनें। हर रोज एक ही जूता पहनने से परहेज ही करें। ऐसा करने से जूतों की नमी सूख जाएगी और बदबू पैदा नहीं होगी।

    4. जूतों में बेकिंग पाउडर डालकर छोड़ दें। इससे नमी भी सूख जाएगी और बदबू भी नहीं आएगी।

    5. रोजाना अपने जूतों को थोड़ी देर के लिए धुप में रखें, जिससे आपके पसीने की बदबू दूर हो जाये। इसके अलावा सप्ताह में या 15 दिन में अपने जूतों को धो ले।

    सुबह उठकर जरूर करें ये 5 काम, जिंदगी बन जाएगी बेहतर। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप