• Breaking News

    Wednesday, May 10, 2017

    ये 5 घरेलु उपाय आजमाएं और हाथ-पैरों के पसीने को दूर भगाएं।

    Sweat on hands, Rochak Patrika
    stop-sweat-of-hands-using-these-tips
    मई - जून के महीने में शरीर पर पसीना आना लाजमी है लेकिन कई लोगों को हाथों-पैरों पर अधिक पसीना आता है। ऐसे में कुछ घरेलू उपाय करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। इसमें नींबू का रस, टमाटर और अरारोट बहुत लाभदायक रहता है। इन सबकी सहायता से आप कुछ ही दिनों में इस समस्या से छुटकारा पा सकते है।

    1. एप्पल साइडर विनेगर
    पसीने की समस्या से राहत पाने के लिए हाथों-पैरों को गुनगुने पानी से धोकर अच्छे से पौंछ ले। अब कॉटन की मदद से सेब के सिरके को प्रभावित जगह पर लगाएं और रात भर ऐसे ही रहने दें। सुबह नहाने के बाद शरीर को अच्छी तरह पौंछ लें और पसीना आने की जगह पर पाउडर लगाएं।

    एक्सरसाइज के बिना भी महिलाएं रहती हैं फिट, जानिए कैसे?

     2. नींबू का रस
    नींबू के रस में 1 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और गाढ़ा होने तक अच्छी तरह मिक्स करें। शरीर के जिस हिस्से पर अधिक पसीना आए उस जगह इस पेस्ट को लगा लें और 10 मिनट के बाद धो लें। रोजाना ऐसा करने से यह समस्या ठीक होगी।

    3. अरारोट लगाए 
    अरारोट और बेकिंग सोडा को समान मात्रा में मिलाएं और एक शीशी में डालकर रख लें। हर रोज इस पाउडर को प्रभावित जगह पर लगाने से पसीना नहीं आएगा। 

    4. टमाटर रगड़ें
    टमाटर के स्लाइस काट लें और इसे प्रभावित जगह पर रगड़ें। 10-15 मिनट के बाद गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा हफ्ते में 1 बार टमाटर का जूस पीने से भी पसीने की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    5. टी बैग के पानी में भिगोए 
    टी बैग भी कफी गुणकारी होते है। इसके लिए आप एक कटोरी में पानी डाल कर उसमें 4-5 टी बैग डालिये और उसमें अपनी हथेलियों को भिगो दीजिये। यह प्राकृतिक रूप से आपके हाथों का पसीना कंट्रोल करेगी।

    तो आज से ही इन तरीको को आजमाए और फिर देखिये कितनी जल्दी आपके हाथ पैरो का पसीना छूमंतर हो जाता है। ये उपाय आपको कैसे लगे हमें जरूर लिखे।

    विटामिन डी के साथ उम्र भी बढ़ाती है धूप। 
    महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स नही, ये हैल्दी चीजें खाकर स्किन को बनाएं जवां।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप