• Breaking News

    Wednesday, May 10, 2017

    दातों का दर्द पीछा नहीं छोड़ता अपनाये ये आसान टिप्स।

    tips of removing pain in teeth rochak patrika
    teeth-pain-ko-dur-karne-ke-tips
     जैसे जैसे उम्र बढ़ती है दांत कमजोर होने लगते हैं और उनमें अक्सर दर्द रहता है लेकिन आजकल के नौजवानों और छोटे बच्चों के दांतों में भी दर्द रहने लगा है। ज्यादा मीठा खाने की वजह से यह समस्या हो जाती है। दांत दर्द होने पर कुछ आसान घरेलू उपाय करके इससे राहत पाई जा सकती है। आइए जानिए ऐसे ही कुछ टिप्स के बारे में

    1. लौंग
    दांत में दर्द होने पर काफी परेशानी होती है। ऐसे में जिस दांत के बीच दर्द हो रहा हो वहां एक लौंग दबा कर रखें जिससे आराम मिलेगा। लौंग में एनेस्थेटिक और एनलगेसिक गुण होते हैं जो दर्द को तुरंत दूर करते हैं।

    2. लहसुन
    लहसुन की कलियों को चबाने से भी फायदा होता है। दांत दर्द होने पर दिन में दो बार 2-2 कलियां लहसुन की चबाएं।

    स्किन अौर बालों को हेल्दी रखने के साथ-साथ पिंपल्स भी दूर करता है ये एक कैप्सूल। 

    3. नमक
    हल्के गुनगुने पानी में थोड़ा-सा नमक मिलाएं और इससे गरारे करें या मुंह में पानी रख कर सेंक दें। इससे दांतों में हुई इंफैक्शन दूर होगी और दर्द से राहत मिलेगी।

    4. अमरूद की पत्तियां
    अमरूद की पत्तियों को चबाने से भी दांत दर्द दूर होती है। इसके अलावा पत्तियों को उबालकर इस पानी को माउथवॉश की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

    5. प्याज
    इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो दांतों के दर्द से राहत देते हैं। दर्द ज्यादा होने पर प्याज का रस निकाल कर दांतों पर लगाएं।

    इन चीजों को अपने खानपान में लाये और अपने बच्चों को खिलाये, आपके दांतों का दर्द गायब हो जायेगा। ये उपाय आपको कैसे लगे हमें जरूर लिखे।

     मोटापा घटाने की ये तकनीक, एक वरदान से कम नहीं।

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप