• Breaking News

    Tuesday, June 13, 2017

    राशिफल - 13 जून मंगलवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    गणेशजी बताते हैं कि आपके किसी कार्य या प्रॉजेक्ट में सरकार की तरफ से लाभ मिलेगा। ऑफिस में महत्त्वपूर्ण मुद्दों के संबंध में उच्च पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श होंगे। ऑफिस के कामकाज के लिए प्रवास जाना होगा। कार्यभार बढ़ेगा।

    2. वृष (Taurus) 
    विदेश गमन के लिए सुनहरे अवसर आएंगे। विदेश बसनेवाले मित्र का समाचार मिलेगा। व्यापारियों को व्यापार में धन लाभ होगा। नए आयोजन हाथ में ले सकेंगे। लंबी दूरी की यात्रा होगी, तीर्थ यात्रा हो सकती है। आध्यात्मिकता में प्रगति कर सकेंगे।

    3. मिथुन(Gemini)    
    क्रोध पर लगाम रखने की गणेशजी सलाह देते हैं। बदनामी और निषेधात्मक विचारों से दूर रहना हितकर रहेगा। किसी के साथ मनमुटाव के कारण मन दु:खी होगा। बीमार मरीज़ को नई चिकित्सा और ऑपरेशन न कराने के लिए कहते हैं।

    4. कर्क (Cancer) 
    आज का दिन सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ की रोमांचित मुलाकात से सुख अनुभव करेंगे। दांपत्यजीवन में प्रेम की अनुभूति होगी। पर्यटन की भी संभावना है, ऐसा गणेशजी बताते हैं।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी कहते हैं कि मन में उदासीनता और संदेह के बादल घिरे होने से मानसिक राहत नहीं अनुभव करेंगे। फिर भी घर में शांति का वातावरण होगा। अधिक परिश्रम करने के बाद अधिकारियों के साथ वाद- विवाद में न पड़ें।

    6. कन्या (Virgo)  
    आज किसी विषय में चिंता रह सकती है। पेट संबंधी बीमारियों की शिकायत रहेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाइयां आएंगी। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। शेयर सट्टा से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होगी।

    7. तुला (Libra)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे। माताजी के संबंध में चिंता होगी। यात्रा के लिए वर्तमान समय अनुकूल नहीं है। कौटुंबिक और जमीन-जायदाद से संबंधित चर्चाओं में सावधानी रखने की आवश्यकता है। पानी से संभालना पड़ेगा।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    कार्य सफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के लिए अच्छा दिन है। भाई-बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे। गणेशजी का आशीर्वाद आपके साथ है।

    9. धनु (Sagittarius)  
    उलझे हुए पारिवारिक वातावरण के कारण आप परेशानी अनुभव करेंगे। महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने और निरर्थक धन खर्च से बचें। पारिवारिक सदस्यों के साथ गलतफहमी टालने का प्रयास करें।

    10. मकर (Capricorn)  
    धार्मिक कार्य और पूजा पाठ होंगे। गृहस्थजीवन में आनंदमय वातावरण रहेगा। किसी से भेंट मिलने की संभावना है। नौकरी व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। दांपत्यजीवन में परमानंद का अनुभव करेंगे।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    गणेशजी आज किसी का जमानती न होने तथा पैसे का लेन-देन न करने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य के मामले में ध्यान रखें। परिवारजनों के साथ संघर्ष में उतरने का अवसर आएगा। क्रोध को नियंत्रण में रखना पड़ेगा।

    12. मीन (Pisces)
    गणेशजी बताते हैं कि आज आपके लिए लाभदायक दिन है। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में आय वृद्धि होगी। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। नए मित्रों की मित्रता भविष्य के लिए लाभदायक साबित होगी। आकस्मिक धनलाभ होगा।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप