• Breaking News

    Monday, June 12, 2017

    हरे धनिये के इन फायदों के बारे में नहीं जानते होंगे आप।

    हरा धनिया हर घर में काम में लिया जाता है। लगभग हर सब्जी में हरा धनिया स्वाद बढ़ाने के लिए उपयोग में आता है। इससे खाने में खुशबु बढ़ जाती है और खाना ओर भी जायकेदार लगता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, आयर्न, कार्बोहाइड्रेट और मिनरल काफी मात्रा में पाएं जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसे खाने पर सजावट के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा हरा धनिया चेहरे की सुंदरता भी बढ़ाता है। आइये जानते है हरे धनिये के फायदों के बारे में -

    - हरा धनिया ब्लड प्रैशर को कम करने में बहुत उपयोगी है। और इसके रोजाना सेवन से हार्ट अटैक आने की संभावना भी कम हो जाती है।

    - धनिया पीस कर रोज मस्सों पर लगाने से मस्सों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

    - धनिए में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे मुंह के छालों को आराम मिलता है।

    - 2 चम्मच धनिया के जूस को चुटकी भर हल्दी में मिला कर पेस्ट मुहासों पर लगाने से मुहांसों से छुटकारा मिलता है।

    - धनिया, हरी मिर्च, कसा हुआ नारियल और अदरक की चटनी बनाकर खाने से अपच के कारण पेट में होने वाले दर्द से आराम मिलता है।

    - हरे धनिये में विटामिन ए पाया जाता है जिससे आखों की रोशनी बढ़ती है। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप