• Breaking News

    Wednesday, June 21, 2017

    राशिफल - 21 जून बुधवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    धन संबंधी विषयों पर लेन-देन में भी ध्यान रखिएगा। मन की उदासीनता आपके भीतर नकारात्मक भावों को उत्पन्न न करे इसका ध्यान रखिएगा। आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा।

    2. वृष (Taurus) 
    मित्रवर्ग से लाभ होगा। स्वजनों से संपर्क बढेगा और उनके साथ व्यवहार में भी सुधार आएगा। संतानों से लाभ होने की संभावना है। नई मित्रता से चित्त प्रसन्न रहेगा। आकस्मिक धन लाभ की संभावना है ऐसा गणेशजी कहते हैं।

    3. मिथुन(Gemini)    
    पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन बहुत अच्छी तरह से बीतेगा, दोनों स्थलों पर आवश्यक विषयों के संबंध में चर्चा के बाद निर्णायक स्थिति का निर्माण हो सकता है। कार्यभार बढ़ने से स्वास्थ्य में कुछ ढीलापन आएगा।

    4. कर्क (Cancer) 
    आज आपका व्यवहार न्यायपूर्ण रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। परंतु प्रयास करने पर ऐसा अनुभव होगा कि जितने भी प्रयत्न आप कर रहे हैं वह उल्टी दिशा में जा रहे हैं।

    5. सिंह (Leo)  
    क्रोध की मात्रा अधिक रहने से किसी के साथ मनमुटाव होगा। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा।

    6. कन्या (Virgo)  
    आज नूतन कार्य और प्रवास न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। आध्यात्मिक क्षेत्र में सिद्धियां प्राप्त होने के योग हैं। परंतु स्वास्थ्य में शिथिलता और व्यग्रता का अनुभव होगा। क्रोध की मात्रा अधिक रहेगी, जिससे आपका कार्य बिगडे़ नहीं इसका ध्यान रखिएगा।

    कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने। 

    7. तुला (Libra)  
    आज दिन का प्रारंभ आनंदप्रद रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। विचारों में उग्रता और अधिकारत्व की भावनाएं मन में रहेंगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। शत्रुओं से सावधान रहिएगा।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    छोटे प्रवास की संभावना है। धन-सम्बंधित आयोजन करने के लिए समय शुभ है। मध्याह्न तथा संध्याकाल के बाद आप मित्रों तथा सम्बंधियों के साथ प्रवास का आयोजन कर पाएंगे। खान-पान का स्वाद भी ले सकेंगे।

    9. धनु (Sagittarius)  
    शारीरिक तथा मानसिक स्वास्थ्य के लिए संभलकर चलने की गणेशजी सलाह देते हैं। अधिक श्रम के बाद कार्य में सफलता मिले तो निराश न होइएगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा।

    10. मकर (Capricorn)  
    आज आप कुछ अधिक संवेदनशील रहेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। आपकी भावना को भी ठेस पहुंच सकती है। वाहन चलाते समय ध्यान रखिएगा। आपत्तिकर विचार, व्यवहार और आयोजन से दूर रहिएगा।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    आवश्यक कार्यों के निर्णय न लेने के लिए गणेशजी आपको सलाह देते हैं। नए कार्य का प्रारंभ करने के लिए आज दिन के प्रारंभ का समय बहुत अनुकुल है। परंतु मध्याह्न के बाद आपकी मानसिक व्यग्रता में वृद्धि होगी।

    12. मीन (Pisces)
    वाणी पर संयम रखने से आप विवाद को टाल सकेंगे। आपमें आज कुछ सुधार होगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे तथा कार्य का प्रारंभ भी कर सकेंगे। दुविधापूर्ण मानसिकता हो तो निर्णय न लीजिएगा।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप