![]() |
| योग से सिर्फ मोटापा ही नहीं शरीर की बहुत सी बीमारियां भी दूर होती हैं। |
1. डायबिटीज -
अगर किसी के शरीर में शुगर लेवल बढ़ने के कारण से डायबिटीज की समस्या हो जाती है, तो इन रोगियों को खाने-पीने का बहुत परहेज करना पड़ता है खास तौर पर मीठे से, और दवाओं के सेवन से भी डायबिटीज जड़ से खत्म नहीं होती। ऐसे में योग का सहारा लेना चाहिए। आपको इससे राहत मिलेगी।
2. अस्थमा -
अस्थमा के रोगी को सांस लेेने में बहुत परेशानी होती है। ऐसे में रोगी अपने साथ हमेशा एक इनहेलर रखता है जिससे जरूरत पड़ने पर ऊपरी सांस ली जा सके लेकिन श्वासन और प्राणायाम योग क्रियाएं ऐसी हैं जिन्हें सही तरीके से कर ले तो उन्हें सांस फूलने की समस्या से आराम मिलेगा।
3. मानसिक तनाव -
आजकल लगभग सभी को काम-काज की वजह से मानसिक तनाव हो जाता है जिस वजह से शरीर की अन्य कई बीमारियां लग जाती हैं। ऐसे में दिमाग को शांत रखने के लिए योग करना चाहिए। इससे दिमाग फ्रैश रहता है और तनाव भी दूर होता है।
4. मोटापा -
मोटापे की समस्या से लगभग हर कोई परेशान रहता है। इससे निपटने के लिए अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसी योग क्रियाएं करने से मोटापे से जल्दी ही छुटकारा पाया जा सकता है।
- बरसात के मौसम में खाये ये 5 फूड्स, नहीं होगी कोई बीमारी।





No comments:
Post a Comment