• Breaking News

    Tuesday, June 27, 2017

    राशिफल - 27 जून मंगलवार, कैसा होगा आज का दिन

    1. मेष (Aries)  
    आज भावना के प्रवाह में कुछ अधिक ही बह ना जाएं इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम न रहने के कारण ग्लानि का भी अनुभव हो सकता है। माता के स्वास्थ्य के विषय में अधिक ध्यान रखिएगा। स्थायी संपत्ति से संबंधित चर्चा टालिएगा।

    2. वृष (Taurus) 
    गणेशजी की कृपा से आज आप तन और मन से हलकापन अनुभव करेंगे। आपके उत्साह में वृद्धि होगी। मन भी संवेदनशीलता से भरा रहेगा। आपकी कल्पनाशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे।

    3. मिथुन(Gemini)    
    गणेशजी कहते है कि कार्य संपन्न होने में विलंब हो सकता है, फिर भी प्रयास चालू रखिएगा। आपके कार्य निर्धारित रूप से संपन्न होंगे। आर्थिक आयोजन में प्रारंभ में कुछ बाधाएं आएंगी, लेकिन बाद में फिर आपके मार्ग खुलते हुए दिखेंगे।

    4. कर्क (Cancer) 
    मित्रों व स्नेहीजनों के साथ आज का दिन बहुत उल्लासमय वातावरण में आप बिताएंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। प्रवास या यात्रा की संभावनाएं हैं। सुरुचिपूर्ण भोजन का स्वाद ले सकेंगे। भावनाशील भी रहेंगे। आर्थिक लाभ का दिन है।

    5. सिंह (Leo)  
    गणेशजी कहते हैं कि अधिक भावुकता के कारण आपके मन में व्यग्रता रहेगी। स्त्रीवर्ग से आज संभलकर चलिएगा। दलीलबाजी या चर्चा, विवाद से बचिएगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में सावधानीपूर्वक आगे बढिएगा। व्यवहार में संयम और विवेक रखें। खर्च की मात्रा अधिक रहेगी।

    6. कन्या (Virgo)  
    आज का दिन आनंद-उल्लास में बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज विविध क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। स्त्री मित्रों की भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। मित्रों के साथ सुंदर, मनोहर स्थल का आयोजन कर पाएंगे। संतानो के शुभ समाचार मिलेंगे।

    कौनसी राशि वाले लोग ज्यादा झूठ बोलते है, जाने। 

    7. तुला (Libra)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यावसायिक क्षेत्र में आपके लिए अनुकूल वातावरण रहेगा। उच्चाधिकारियों के साथ आप महत्वपूर्ण चर्चा करेंगे। पदोन्नति की भी संभावना है।

    8. वृश्चिक (Scorpio)  
    नौकरी या व्यावसायिक स्थल पर संभलकर कार्य कीजिएगा। उच्चाधिकारियों के नकारात्मक रवैये के कारण आपको कष्ट हो सकता है। शारीरिकरूप से आलस्य रहेगा। संतानो के साथ मतभेद रहेगा।

    9. धनु (Sagittarius)  
    आज किसी भी नए कार्य का प्रारंभ न करने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। वाणी और व्यवहार पर संयम रखिएगा। अधिक संवेदनशीलता आपके मन को व्यथित बनाएगी। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। धन का खर्च बढेगा।

    - घर में मनी प्लांट लगाने से पहले जान ले इसके लाभ और नुकसान। 

    10. मकर (Capricorn)  
    गणेशजी कहते हैं कि आज आपका दिन शुभ बीतेगा। व्यावसायिक क्षेत्र में आपका व्यापार विकसित होने की बहुत संभावनाएं हैं। कमिशन, ब्याज आदि से आय में वृद्धि होगी। इससे आपका आर्थिक स्तर मजबूत बनेगा।

    11. कुंभ (Aquarius) 
    गणेशजी कहते हैं कि आजका दिन आपके लिए आनंददायी होगा। आपको कार्य में सफलता तथा यश-कीर्ति प्राप्त होगी। परिवारजनों के साथ अच्छी तरह से दिन बीतेगा। नौकरी और व्यावसायिक क्षेत्र में आपको सहकर्मियों का बहुत सहयोग मिलेगा।

    12. मीन (Pisces)
    गणेशजी कहते हैं कि आज आपकी सृजनशक्ति में अधिक निखार आएगा। कल्पनाशक्ति के कारण आज आप साहित्य की दुनिया में सैर करेंगे। विद्यार्थियों के लिए समय बहुत अनुकूल है। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप