• Breaking News

    Tuesday, June 27, 2017

    देश और दुनिया में 27 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ।

    हमारी दुनिया का इतिहास बहुत बड़ा है, और इसको जानने में हम आपकी मदद करेंगे। देश और दुनिया में 27 जून को होने वाली महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।

    1693 : महिलाओं की पहली पत्रिका "Ladies' Mercury" लंदन में प्रकाशित हुई।

    1839 : सिख सम्राज्‍य के संस्‍थापक महाराज रणजीत सिंह का निधन हुआ था।

    1838 : राष्‍ट्रगीत के र‍चयिता बंकिम चंद्र चट्टोपाध्‍याय का जन्‍म हुआ।

    1869 : जर्मनी के मशहूर गर्भविज्ञानी हैंस स्‍पेमैन का जन्‍म हुआ था।

    1939 : 300 से ज्यादा फिल्मों में संगीत देने वाले संगीतकार आरडी बर्मन का जन्म हुआ था।

    1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने एक रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि धूम्रपान की वजह से फेफड़ों का कैंसर हो सकता है। ये रिपोर्ट 25 साल के शोध पर आधारित थी।

    1964 : उड़नपरी के नाम से दुनियाभर में पहचान बनाने वाली पीटी ऊषा का जन्‍म हुआ था।

    1991 : स्लोवेनिया के स्वतंत्र होने के 48 घंटे बाद ही उसके छोटे गणतंत्र में यूगोस्लाविया की सेना टैंकों और विमानों के साथ दाखिल हो गई। यूगोस्लाव सेना ने इटली, ऑस्ट्रिया और हंग्री से जुड़ती सीमा पार करने के चेक-पोस्ट पर कब्जा कर लिया और राजधानी लुबलियाना के हवाई अड्डे पर हमला बोल दिया। 

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप