
इस दुनिया में अजीबो गरीब वाकिये होते रहते है। इन अजीब बातों को होते देख कभी कभी हंसी भी आती है और साथ ही हैरानी भी होती है। अब सुनने में आया है की कन्नौज जिले के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की बकरी ने 66000 रुपए खा लिए है। इससे मालिक सर्वेश कुमार सकते में आ गए है।
2-2 हजार के 33 नोट थे
दरअसल हुआ यु के किसान सर्वेश कुमार की बकरी भूखी थी और इस कारण उसने मालिक के पैंट की जेब में रखे 66,000 रुपयों के नोटों को चबाना शुरू कर दिया। किसान सर्वेश कुमार ने इतनी रकम 2-2 हजार के नोटों के रूप में रखी थी। उन्होंने इन पैसों को अपने मकान में निर्माण कार्य के लिए ईंटें खरीदने के लिए इकट्ठा किया था। सर्वेश कुमार की नजर जब नोट चबाती बकरी पर पड़ी तो वह हैरान रह गए।
सिर्फ 2 नोट ही बचे
सर्वेश कुमार ने बताया, मैं नहा रहा था और 66,000 रुपये मेरी पैंट की जेब में रखे हुए थे। बकरी को मौका मिल गया और वो नोट खा गई। जब मै अपने पैसे बचाने पहुंचा तब तक 33 नोटों में से सिर्फ 2 नोट ही बचे थे, 31 नोट बर्बाद हो चुके थे।
लोगो दे रहे अजीब सलाह
कई लोगों ने मुझे सलाह दी कि मैं इसे पशु चिकित्सक के पास ले जाऊं ताकि कुछ दवा खिलाकर उसे उल्टियां कराई जा सकें। ऐसा करने से शायद नोट वापस मिल सकें। वहीं एक पड़ोसी ने बकरी को अपराधी बताते हुए पुलिस को सौंपने की सलाह दी। हालांकि, सर्वेश और उनकी पत्नी ने कहा, हम अपने पालतू जानवर के प्रति क्रूर नहीं हो सकते, वह हमारी अपनी संतान जैसी है।


No comments:
Post a Comment