• Breaking News

    Wednesday, June 7, 2017

    वोडाफोन दे रहा 5 रूपए में रोजाना अनलिमिटेड डाटा

    vodafone-ne-launch-kiya-5-rupe-wala-plan
     दूरसंचार कंपनियां रोजाना एक से बढ़कर एक सस्ते प्लान ला रही है। इसी में एक कंपनी का नाम और जुड़ गया है, वोडाफोन इंडिया ने रमजान स्पेशल ऑफर पेश किया है। ये ऑफर वेस्ट यूपी और उत्तराखंड के लिए ही है। 5 रुपये वाले रमजान स्पेशल ऑफर में अनलिमिटेड कालिंग और अनलिमिटेड डाटा दे रहा है। जबकि इससे पहले भी एयरसेल ने रमजान के मौके पर कई ऑफर पेश किए हैं।

    वोडाफोन के ये 5 प्लान पेश 
    वोडाफोन ने रमजान के मोके पर 5 प्लान पेश किए हैं, जिनमें 5 रुपये से लेकर 345 रुपये तक के प्लान शामिल हैं। 5 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा। इसे एक्टिव करने के लिए *444*5# डायल करना होगा।

    वहीं 19 रुपये वाले प्लान में 1 घंटे के लिए अनलिमिटेड 3जी डाटा मिल रहा है। प्लान लेने के लिए *444*19# डायल करें। इसके अलावा 253 रुपये के प्लान में 28 दिनों तक अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग और अनलिमिटेड 2जी डाटा मिलेगा।

    बिना नेट के भी चलाये व्हाट्सएप्प, आ गया नया फीचर।

    345 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें 28 दिनों के लिए 28 जीबी 3जी डाटा मिलेगा और अनलिमिटेड लोकल-एसडीटी कॉलिंग मिलेगी। वहीं एक प्लान 17 रुपये का है जिसके तहत 90 दिनों तक लोकल-एसटीडी की कॉल रेट 30 पैसे प्रति मिनट होगी। ये सभी प्लान प्री-पेड ग्राहकों के लिए हैं।

    रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड 500 रुपए में देगी 100 जीबी डेटा

    No comments:

    Post a Comment

    अजब-गजब

    टेक टिप्स

    रिलेशनशिप